Home
Mobile

iPhone 13 सीरीज के स्मार्टफोन्स की भारत में कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स जानें

आखिरकार Apple ने iPhone 13 सीरीज के तहत चार नए मॉडल को लॉन्च कर दिये हैं जिनमें iPhone 13, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Mini और iPhone 13 Pro Max शामिल हैं। भारत में, ये सभी मॉडल 17 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे और शिपिंग 27 सितंबर से शुरू होगी। तो आइये अब जानते है इन सभी मॉडल की भारतीय कीमत।

iPhone 13 सीरीज के स्मार्टफोन्स की भारत में कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स जानें

Apple iPhone 13 सीरीज की भारत में क्या होगी कीमत

iPhone 13 की भारत में कीमत

iPhone 13 कई शानदार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह 128GB के नए एंट्री लेवल के साथ-साथ 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। आईफोन 13 बेस मॉडल की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है। भारत में iPhone 13 के प्री-ऑर्डर 17 सितंबर से शुरू होंगे और शिपिंग इस महीने के अंत में 24 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक खरीदार Apple ऑथोराइज्ड रिसेलर और सेलेक्टेड कैरियर्स के माध्यम से मॉडल को खरीद सकते हैं।

iPhone 13 Mini की भारत में कीमत

आईफोन 13 मिनी को पिंक, ब्लू, मिडनाइट, स्टारलाइट, और (PRODUCT) RED सहित फंकी कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिसमें डबल स्टोरेज के लिए 128GB की नई एंट्री-लेवल कैपेसिटी है, साथ ही 256GB और 512GB कैपेसिटी भी उपलब्ध है। आईफोन 13 मिनी बेस मॉडल की कीमत 69,900 रुपये से शुरू होती है। भारत में iPhone 13 मिनी के प्री-ऑर्डर 17 सितंबर से शुरू होंगे और शिपिंग इस महीने के अंत में 24 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक खरीदार Apple ऑथोराइज्ड रिसेलर और सेलेक्टेड कैरियर्स के माध्यम से मॉडल को खरीद सकते हैं।

iPhone 13 प्रो मैक्स की भारत में कीमत

Apple ने iPhone 13 Pro Max की भारतीय कीमत की घोषणा कर दी है। आईफोन 13 प्रो मैक्स के 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,29,900 रुपये। इच्छुक खरीदार इसको खरीद सकते हैं। भारत में iPhone 13 Pro Max के प्री-ऑर्डर 17 सितंबर से शुरू होंगे और शिपिंग इस महीने के अंत में 24 सितंबर से शुरू होगी। भारत के अलावा iPhone के ये दो मॉडल ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, जर्मनी, जापान, यूके, यूएस, और 30 से अधिक अन्य देशों भी में उपलब्ध होंगे।

iPhone 13 Pro की भारत में कीमत

वहीं iPhone 13 Pro के बेस 128GB स्टोरेज मॉडल की भारत में 1,19,900 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ में आता है। आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स दोनों ग्रेफाइट, गोल्ड, सिल्वर और सिएरा ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। इच्छुक खरीदार Apple ऑथोराइज्ड रिसेलर और सेलेक्टेड कैरियर्स के माध्यम से मॉडल को खरीद सकते हैं। भारत में iPhone 13 Pro के प्री-ऑर्डर 17 सितंबर से शुरू होंगे और शिपिंग इस महीने के अंत में 24 सितंबर से शुरू होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has launched four new models under the iPhone 13 series, which include iPhone 13, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Mini, and iPhone 13 Pro Max.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X