Home
Mobile

भारत में पेश हुआ नये पीले कलर में iPhone 14 और iPhone 14 Plus,जाने कीमत

भारत में पेश हुआ नये पीले कलर में iPhone 14 और iPhone 14 Plus,जाने कीम

iPhone 14 और iPhone 14 Plus को भारत और ग्लोबल मार्केट में एक नये पीले कलर में पेश किया गया है। नया कलर ऑप्शन मौजूदा मिडनाइट, स्टारलाइट, रेड, ब्लू और पर्पल शेड्स के साथ बैठता है। नए कलर ऑप्शन में समान स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। भारत में नए वेरिएंट की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। चलिए आगे के सभी डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

भारत में iPhone 14 और iPhone 14 Plus के येलो वेरिएंट की कीमत

भारत में नए आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस के येलो कलर वेरिएंट की कीमत लगभग 79,900 रुपये और 89,900 रुपये से शुरू होती है। यह जोड़ी 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध होगी। नए कलर ऑप्शन की सेल 14 मार्च से शुरू होगी।

हालांकि, कस्टमर डिवाइस को 10 मार्च से प्री-बुक भी कर सकते हैं। इसके अलावा, Apple iPhone 14 और iPhone 14 Plus सिलिकॉन केस को चार नए कलर ऑप्शन में भी पेश कर रहा है जिसमें कैनरी येलो, ऑलिव, स्काई और आइरिस शामिल है ।

भारत में पेश हुआ नये पीले कलर में iPhone 14 और iPhone 14 Plus,जाने कीम

iPhone 14 और iPhone 14 Plus येलो वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो येलो वेरिएंट में स्क्रीन साइज और बैटरी क्षमता में अंतर के अलावा आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। वेनिला मॉडल 6.1 इंच के ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि प्लस मॉडल में 6.7 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। Apple ने पिछले साल कंपनी के iPhone मिनी मॉडल को प्लस वेरिएंट से हटा दिया था।

दोनों फोन ए15 बायोनिक एसओसी (सिस्टम-ओवर-चिप) पर बेस्ड हैं, जिसमें 5-कोर जीपीयू और 6-कोर सीपीयू शामिल किया गया है। इसके अलावा , iPhone 13 पर A15 बायोनिक SoC में 6-कोर CPU और 4-कोर GPU शामिल किया गया है। अतिरिक्त कोर के साथ, सीपीयू और जीपीयू बिजली की खपत के बिना ज्यादा कुशल प्रदर्शन प्रदान करते हैं।

iPhone 14 और 14 Plus में डॉल्बी विजन

डिस्प्ले साइज में अंतर के बावजूद, iPhone 14 और 14 Plus डॉल्बी विजन को भी सपोर्ट करता हैं और इसमें सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन दिया गया है। दोनों फोन के पीछे दो 12-मेगापिक्सल कैमरे (वाइड और अल्ट्रा-वाइड) हैं, और फ्रंट में 12-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर भी शामिल किया गया है। सभी कैमरे 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Apple का कहना है कि iPhone 14 लाइनअप बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए "फोटोनिक इंजन" पेश करता है। उपयोगकर्ता एक्शन और सिनेमैटिक वीडियो मोड का भी आनंद ले सकते हैं।

इन शहरों में मिलता है सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट

कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, यूके और यूएस के लिए आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस वैरिएंट भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट करते हैं ताकि यूजर्स शून्य सेलुलर कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में मैसेज भेज सकें। यह सुविधा भारत में नहीं है क्योंकि इसके लिए विशेष सरकारी स्वीकृति की जरुरत होती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price in India for the yellow color variant of the new iPhone 14 and iPhone 14 Plus starts from around Rs 79,900 and Rs 89,900. The pair will also be available in 256GB and 512GB storage variants. The sale of the new color option will start from March 14.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X