iPhone 14, iPhone 14 Plus को 22 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स
आज के समय में आखिर कौन Apple आईफोन (iPhone) नहीं खरीदना चाहता है, लेकिन इसकी भारी कीमत के कारण लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं, अगर आप इस वक्त नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यह बिल्कुल सही समय आपके लिए साबित हो हो सकता है।
फ्लिपकार्ट iPhone 14 को कीमत से काफी कम दाम में अपने ग्राहकों को खरीदने का मौका दे रहा है। आइए आपको आगे इसकी डिटेल्स बताते हैं।

Flipkart पर iPhone 14 और iPhone 14 Plus को भारी भरकम डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। यहां कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड और EMI पर इसे एक्स्ट्रा छूट के साथ भी लिया जा सकता है। साथ ही ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन मिल रहा है।
इस वक्त फ्लिपकार्ट से iPhone 14 को आप 56,999 रुपये में खरीद सकते हैं। दरअसल इसे एप्पल ने 2022 में 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। लेकिन अब इसके बेस वेरियंट 128GB को 56,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

वहीं 256GB वेरिएंट को 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है और 512GB वेरिएंट को 86,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
iPhone 14 Plus की बात करें तो इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अभी 66,999 रुपये कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इसके 256GB वेरियंट 76,999 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरियंट को छूट के साथ 96,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

वहीं अगर ग्राहक इसकी खरीदारी ICICI बैंक के डेबिट कार्ड, सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन के जरिए करता है तो वह 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट का भी लाभ ले सकेगा। जिसके बाद इशकी कीमत 64,999 रुपये तक हो जाएगी। No-Cost EMI पर इसे 2,356 रुपये मंथली पर भी लिया जा सकता है।
iPhone 14 में Apple ने 6.1‑इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया है, वहीं iPhone 14 Plus में आपको 6.7‑इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलेगा। यह दोनों फोन्स Apple के A15 Bionic SoC पर काम करते हैं।
iPhone 14 और 14 Plus में कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। जिसमें 12MP का वाइड-एंगल कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 12MP का कैमरा है। दोनों फोन्स IP68-रेटेड बिल्ड के साथ आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








