Home
Mobile

iPhone 15 के लॉन्च होते ही iPhone 14 Series के घटे दाम, इतनी कम कीमत में लाए घर, जानें नई कीमत

Apple ने अपने नए सीरीज iPhone 15 से पर्दा उठा दिया है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। इस सीरीज के तहत एप्पल ने iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max चार मॉडल को पेश किया है। साथ ही नई सीरीज के आईफोन की कीमत भी सामने आ गई है। Apple ने iPhone 15 Series को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। वहीं इसके लॉन्च होते ही कंपनी ने अपने पुराने iPhone 14 Series सीरीज की कीमतो में भारी कटौती की है। अगर आप भी आईफोन खरीदना चाह रहे हैं, और मोटी रकम के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। इस वक्त आप आईफोन 14 सीरीज को काफी किफायती दाम में खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको इन पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर और नई कीमत के बारे में बताते हैं।

कंपनी ने iPhone 15 सीरीज के आते ही iPhone 14 सीरीज पर भारी छूट दे दिया है। जिसके तहत ग्राहक iPhone 14 और iPhone 14 Plus को कम कीमत के साथ खरीद सकते हैं। iPhone 14 की नई कीमत के साथ इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

iPhone 15 के लॉन्च होते ही iPhone 14 सीरीज के घटे दाम, जानें नई कीमत

iPhone 14 की नई कीमत

iPhone 14 के 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 10 हजार तक की छूट के साथ 69,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। जिसकी इससे पहले कीमत 79,900 रुपये थी। वहीं 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 79,900 रुपये में ग्राहक खरीद सकते हैं। जिसकी पुरानी कीमत 89,900 रुपये है। इसके अलावा 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 99,900 रुपये कर दी गई है। जिसकी पुरानी की 1,09,900 रुपये थी।

iPhone 14 Plus की नई कीमत

आईफोन 14 प्लस के 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को अब मात्र 79,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। जिसकी पुरानी कीमत 89,900 रुपये थी। इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये कर दी गई है। इससे पहले इसे खरीदने के लिए आपको 99,900 रुपये खर्च करने पड़ते। वहीं इसके 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,900 रुपये हैं जिसे खरीदने के लिए पहले 1,19,900 खर्च करने पड़ते थे।

iPhone 15 की कीमत

iPhone 15: Apple इवेंट में कीमत का खुलासा कंपनी ने खुलासा किया है, अमेरिकी बाजार के लिए कीमत 799 डॉलर से शुरू होगी। वहीं भारतीय मार्केट में कीमत पिछले साल वाले मॉडल के बराबर ही होगी। इसी तरह, कंपनी ने अभी iPhone 15 Pro Max की कीमत में बढ़ोतरी की है और स्टैंडर्ड iPhone 15 Pro की कीमत अमेरिका में पुराने मॉडल के बराबर ही होगी। इसका मतलब है कि प्रो की कीमत 999 डॉलर है, जबकि प्रो मैक्स की कीमत आपको 1,199 डॉलर होगी। आपको बता दें, इन डिवाइसेस को 22 सितंबर से अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
With the launch of iPhone 15 series, the company has reduced the prices of its older model phones. Under which you can buy iPhone 14 and iPhone 14 Plus at a lower price with savings of thousands.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X