iPhone 14 स्मार्टफोन Flipkart BBD सेल में 50 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध, जल्दी करें
Flipkart Big Billion Days Sale 2023: आज के समय में आकिर कौन Apple iPhone नहीं खरीदना चाहता है। लेकिन इसकी भारी भरकम कीमत के कारण चाह कर भी कई लोग इसे नहीं खरीद पाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो भारी भरमक कीमत के कारण इसे नहीं ले पा रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। आप अब आईफोन 14 को 50 हजार से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। दरअसल 8 अक्टूबर से शुरू हो रहे फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में इसे कंपनी 50,000 रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध कराएगी। तो चलिए आपको इस पर मिलने वाले जबरदस्त ऑफर्स और इसकी नई कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
iPhone 14 ऑफर
सबसे पहले आपको बता दें, 8 अक्टूबर को यह सेल लाइव होने वाली है, जो 15 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस दौरान कंपनी iPhone 14 पर तगड़ी डील दे रही है। जिसके तहत ग्राहक लगभग 20 हजार से भी ज्यादा तक की छूट के साथ इस फोन को 50 हजार से भी कम कीमत में अपने घर ला सकेगा।
फिलहाल फ्लिपकार्ट ने iPhone 14 की प्रभावी कीमत का खुलासा नहीं किया है। वैसे तो इस फोन की सही कीमत 69,900 रुपये है। लेकिन कंपनी ने iPhone 14 को 4x,xx9 रुपये की कीमत के साथ टीज किया है। जिसे 49,999 रुपये में उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है। यह कीमत iPhone 14 के बेस मॉडल का हो सकता है। जो 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इस डिस्काउंट में बैंक ऑफर भी शामिल होंगे। वहीं लीक्स की मानें तो iPhone 14 के साथ ही iPhone 14 Plus को भी 60 हजार से कम कीमत में उपलब्ध कराया जा सकता है।

iPhone 14 के स्पेक्स
Apple iPhone 14 में पतले बेज़ेल्स के साथ 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। जो यूजर को एक शानदार एक्सपीरियंस देता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 नीटस तक है। इसके डिस्प्ले एचडीआर कंटेंट को सपोर्ट करते है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस आईडी सेंसर को भी शामिल किया गया है। iPhone 14 में 12 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। कंपनी ने iPhone 14 के लॉन्च के समय इसके कैमरा को लेकर दावा किया था कि , इसके परफॉर्मेंस पिछले मॉडल्स से काफी बेहतर हैं। जिससे यूजर्स आसानी से शानदार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर सकेंगे। आपको बता दें, iPhone 14 iOS प्री-इंस्टॉल के साथ आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








