iPhone 14 Max की प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
हर साल की तरह Apple इस बार भी नई iPhone सीरीज लॉन्च करेगी जिसकी तारीख का खुलासा होना बाकी है। हालांकि इस बार Mini डिवाइस को शायद ही लॉन्च किया जाएगा और इसके बजाय एक नया मैक्स मॉडल (iPhone 14 Max) पेश करने की अफवाह फैल रही है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आधिकारिक लॉन्च से पहले iPhone 14 Max स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और प्राइस ऑनलाइन सामने आयी है, तो आइए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

iPhone 14 Max के स्पेसिफिकेशन और प्राइस हुई लॉंच से पहले लीक
कब लॉन्च होगी Apple iPhone 14 सीरीज
जैसा कि आपको भी पता है कि हर साल, कंपनी साल के अंत में अपने iPhones के नए सेट की घोषणा करती है और इस साल भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। आईफोन 14 सीरीज इस साल सितंबर में आ सकती है। कहा जा रहा है कि Apple चार मॉडल लॉन्च करेगा, जिसमें iPhone 14, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Max और iPhone Max Pro शामिल हैं। जहां इन फोन्स के बारे में पहले ही काफी कुछ लीक हो चुका है, वहीं अब iPhone 14 Max के बारे में भी डिटेल ऑनलाइन सामने आई है।
ऐपल iPhone 14 Max के स्पेसिफिकेशन हुए लीक
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टिपस्टर Shadow_Leak के अनुसार, फ्लैगशिप फोन के 90Hz डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। मौजूदा iPhone 13 स्मार्टफोन में केवल 60Hz स्क्रीन है। यह संभवतः Apple के A15 बायोनिक चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जो iPhone 13 सीरीज को भी पॉवर देता है। इसके अलावा इसमें 6GB RAM और 256GB तक का स्टोरेज मिलेगा। और बताया जा रहा है कि यह 6.68-इंच के OLED पैनल के साथ आएगा है।
वहीं, हाई-एंड iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में हुड के तहत नया A16 बायोनिक प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। जबकि फोन के बैक साइड में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें दो 12-मेगापिक्सल सेंसर शामिल हैं। iPhone 14 Max में फेस आईडी सेंसर का फीचर भी मिल सकता हैं।

Apple iPhone 14 Max की कीमत भी हुई लीक
स्पेसिफिकेशन्स के अलावा टिपस्टर ने यह भी बताया है कि आईफोन 14 मैक्स की कीमत 899 डॉलर होगी, जो भारत में लगभग 69,180 रुपये होगी। हालांकि भारत में इस डिवाइस की इतनी ज्यादा कीमत होने की उम्मीद नहीं है।
कंपनी संभावित रूप से बेस मॉडल के रूप में 128GB स्टोरेज की पेशकश करेगी, जो कि Apple ने iPhone 13 सीरीज के साथ शुरू की थी। लीक का दावा है कि बेस मॉडल 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आएगा। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, इसके लिए समय का इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








