Flipkart Independence Day Sale: iPhone 15, Galaxy S23, Pixel 7 समेत इन फोन्स को कम दाम में खरीदें
Flipkart पर Flagship Sale शुरू हो चुकी है। जिसमें कंपनी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) से पहले कई तरह के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डील और डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
Flipkart ने इस सेल के दौरान अपने कार्ड के माध्यम से भुगतान पर छूट देने के लिए कई बैंक के साथ साझेदारी की है। इस सेल में ग्राहक Apple, Google, Samsung और Motorola जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन को कीमतों से कम दाम में खरीद सकते हैं।

Flipkart Flagship Sale में ऑफर्स - Flipkart की Flagship Sale स्वतंत्रता दिवस के इर्द-गिर्द घूमती है। यह सेल 6 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे IST से शुरू हो चुकी है। इसमें ग्राहकों के अनुभव को और अधिक किफायती बनाने के लिए Flipkart ने ICICI बैंक, BoB कार्ड और Yes बैंक के साथ हाथ मिलाया है, जिससे कि, वे अपने क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल करके की गई खरीदारी पर 10 प्रतिशत तक की तत्काल छूट दी जा सके।
इसके अलावा कुछ सेलेक्टेड प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल हैं। फ्लिपकार्ट प्लस के सदस्य सुपरकॉइन ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं।

फ्लैगशिप सेल में Apple, Google, Samsung, Vivo और Motorola जैसे टॉप ब्रैंड के स्मार्टफोन पर बंपर छूट दी जा रही है। ग्राहक अब Apple iPhone 14 Plus, Samsung Galaxy S23, Google Pixel 7, Galaxy S23 FE, Vivo T3 5G और Motorola Edge 50 Fusion पर बड़ी डील पा सकते हैं।
Apple iPhone 14 Plus - एप्पल का यह फोन वर्तमान में मात्र 53,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें Apple का सबसे बड़ा 6.7-इंच डिस्प्ले, पावरफुल बैटरी, MagSafe वायरलेस चार्जिंग और एक आकर्षक डिज़ाइन है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो कम कीमत में iPhone चाहते हैं।
Samsung Galaxy S23 FE - सैमसंग गैलेक्सी S23 FE फिलहाल 38,999 रुपये की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है। इसमें AI फैसलिटी के साथ Samsung के सबसे किफायती स्मार्टफोन के रूप में इसमें Exynos 2200 SoC चिपसेट, 8GB रैम और 256 GB स्टोरेज शामिल है। यह कम कीमत के बाद भी यह एक प्रीमियम अनुभव ऑफर करता है।
Google Pixel 7 - अगर आप भी Google लवर हैं, तो आपके लिए यह समय सबसे सही हो सकता है। इस सेल में Google Pixel 7 मात्र 30,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसमें गूगल का Tensor G2 प्रोसेसर शामिल है। यह फोन बेहतरीन Android एक्सपीरियंस ऑफर करता है। इसे जल्द ही Android 15 अपडेट मिल जाएगा।
इसके अलावा Flipkart इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक की छूट दे रहा है। जिसमें आप टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और कैमरों पर छप्पड़फाड़ छूट पा सकते हैं। सेल कैमरे की शुरुआती कीमत 5,034 रुपये है और टैबलेट 7,999 रुपये से उपलब्ध हैं। यह आपके टेक्नोलॉजी गैजेट को बेहतरीन कीमतों पर अपग्रेड करने का एक बेहतरीन मौका है।


Click it and Unblock the Notifications








