Amazon Prime Day Sale में iPhone 14 पर बंपर छूट,जानें कीमत और ऑफर डिटेल्स
Amazon Prime Day Sale: अगर आप भी iPhone 14 खरीदना चाह रहे हैं और कीमत के कारण इसे नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल Amazon Prime Day Sale 15 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 16 जुलाई तक चलने वाला है। इस सेल के तहत आप आईफोन 14 पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। जिसे आप इसकी कीमत से काफी कम दाम में खरीद सकते हैं। तो आइए आपको आगे इस फोन पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर्स की जानकारी विस्तार से बताते हैं।
iPhone 14 की भारत में कीमत
भारत में iPhone 14 की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। जिसे यूजर्स अमेजम प्राइम डे सेल के तहत मात्र 66,499 रुपये में खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। अमेजन इंडिया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि, एप्पल आईफोन 14 के 128 GB वेरिएंट को अमेजन सेल के तहत 66,499 रुपये में बेचा जाएगा। उम्मीद है कि, 66,499 रुपये में मिलने वाले iPhone 14 की इस कीमत में बैंक ऑफर्स को भी शामिल किया गया होगा। इसके अलावा सेल में कुछ चुनिंदा बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट करने पर 10 फीसदी तक के डिस्काउंट का अन्य फायदा दिया जा सकता है।

iPhone 14 स्पेक्स
iPhone 14 हैंडसेट में 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1200 निट्स ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन सपोर्ट और सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है। कंपनी ने इसे अपनी A15 बायोनिक चिप से संचालित किया है। iPhone 14 में एक 12 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा और एक 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल किया गया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Apple iPhone 14 को 4 स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया था। जिसमें 63 GB स्टोरेज+ 4GB रैम, 128 GB स्टोरेज + 4 GB रैम, 256 GB स्टोरेज + 4 GB रैम और 512 GB स्टोरेज + 4 GB रैम शामिल है।
इसके अलावा इसमें Dual SIM की भी फैसलिटी दी गई है। इस फोन को कंपनी ने Midnight, Purple, Starlight, Red और Blue कलर ऑप्शन के साथ उतारा था। एप्पल का यह हैंडसेट Hexa-Core (2x3.23 GHz Avalanche + 4x1.82 GHz Blizzard) पर संचालित होता है। इसके कैमरा में डिजिटल जूम, फेस डिटेक्शन, Touch To Focus, वीडियो रिकॉर्डिंग, ऑटो फ्लैश, ऑटो फोकस फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही इसमें वायरलेस और क्विक चार्जिंग भी दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








