iPhone 14 Pro को Flipkart से अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदें, जानें नई कीमत
iPhone 14 Pro Discount: आज के समय में कौन आईफोन नहीं खरीदना चाहता है। लेकिन कई लोग इसकी कीमत के कारण इसे नहीं खरीद पाते है। अगर आप भी कम कीमत में आईफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए यह समय सबसे सही साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर चल रही Flipkart Big Billion Day Sale के तहत ग्राहक iPhone 14 Pro को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकता है। जिसपर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। आईए आपको आगे आईफोन 14 प्रो पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
iPhone 14 Pro पर डिस्काउंट
iPhone 14 Pro के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट सेल में 1,03,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही ICICI बैंक या फिर Axis बैंक के कार्ड से इसकी ईएमआई देने पर ग्राहक को 3,000 रुपये का डिस्काउंट का भी लाभ मिल सकता है। जिसके बाद इस फोन की कीमत 1,00,999 रुपये हो जाएगी।

iPhone 14 Pro के स्पेसिफिकेशंस
iPhone 14 Pro में यूजर्स को 6.10 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल है। इसमें कंपनी ने हैक्सा कोर एप्पल A16 बायोनिक प्रोसेसर शामिल किया है। जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल रहा है। यह फोन iOs 17 पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए इसे आईपी68 रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए यूजर्स को आईफोन 14 प्रो में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स, 3जी , 4जी , जीपीएस और लाइटनिंग दी गई है।
iPhone 13 पर डिस्काउंट
इसके अलावा आप आईफोन 13 को भी भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये है। हालांकि, अमेजन पर इस फोन को 48,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं फ्लिपकार्ट पर iPhone 13 के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








