Home
Mobile

लॉन्च से पहले iPhone 14 Pro Max का यूनिक डिजाइन हुआ लीक

iPhone 14 Series के इस साल के अंत में आधिकारिक होने की उम्मीद है। अफवाहों और लीक्स की माने तो iPhone 14 Series सितंबर के महीने में लॉन्च होगी। हाल ही में एक लीक से पता चला है कि आने वाली iPhone Series 13 सितंबर को आधिकारिक हो जाएगी,

लॉन्च से पहले iPhone 14 Pro Max का यूनिक डिजाइन हुआ लीक

लेकिन Apple ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई विवरण नहीं दिया है। इस साल, टेक दिग्गज को चार मॉडल iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च करने के लिए तैयार किया गया है।

पिछले कुछ महीनों में, अफवाहों और लीक से iPhone 14 Series बारे में कई विवरण सामने आए है। नए लीक में से एक iPhone 14 Pro Max की डमी इकाई से आने वाले स्मार्टफोन के डिजाइन का पता चलता है। iPhone 14 Pro Max डमी यूनिट की तस्वीरें एक यूजर ने @duanrui1205 यूजरनेम के साथ ट्विटर पर पोस्ट की थीं।

iPhone 14 Pro Max : कैमरा

डमी यूनिट से पता चलता है कि iPhone 14 प्रो मैक्स एक पिल के आकार के डिजाइन के साथ आएगा, और इसमें दो पंच होल है। कहा जा रहा है कि एक फ्रंट कैमरा के लिए है और दूसरा फेस आईडी सपोर्ट के लिए है। रियर पैनल एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरा लेंस दिखाता है। अफवाहें बताती है कि इस साल प्रो मॉडल 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएंगे ।

लॉन्च से पहले iPhone 14 Pro Max का यूनिक डिजाइन हुआ लीक

iPhone 14 Pro Max : A16 बायोनिक चिपसेट

कैमरे के अलावा इस साल iPhone 14 Pro मॉडल और नॉन-प्रो मॉडल में काफी अंतर देखने को मिलेगा। ऐसा कहा जाता है कि iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max 16 बायोनिक चिपसेट द्वारा संचालित होंगे, जो कि Apple की नई चिप है। IPhone 14 और iPhone 14 Max के A15 बायोनिक चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स बताती है कि A16 बायोनिक चिपसेट A15 चिप की तुलना में बहुत ही मामूली अपग्रेड होगा, जो पूरे iPhone 13 लाइनअप को पावर देता है।

कुछ और फीचर

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट मार्क गार्मन के अनुसार, iPhone 14 सीरीज में आखिरकार ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर होगा। हालांकि, यह उल्लेख नहीं किया गया है कि यह फीचर केवल iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में ही पेश किया जाएगा। विश्लेषकों ने अनुमान लगाया था कि LTPO डिस्प्ले तकनीक का उपयोग करते समय iPhone 13 Series में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर होगा।

लेकिन, फोन के साथ यह आम एंड्रॉयड फीचर नहीं दिया गया है। साथ ही एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें Apple iPhone 14 का डिजाइन दिखाया गया है।

लॉन्च से पहले iPhone 14 Pro Max का यूनिक डिजाइन हुआ लीक

क्या में आने वाला है OLED Panels ?

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि टेक दिग्गज Apple इस सप्ताह आने वाले iPhone 14 Series के लिए OLED Panels के चीनी डिस्प्ले निर्माता Beijing Oriental Electronics' (BOE) के सैम्पल्स का मूल्यांकन शुरू करेगी।TheElec ने बताया कि डिस्प्ले पैनल निर्माता महीने के भीतर iPhone निर्माता से अप्रूवल आने की उम्मीद कर रहे है। उन्होंने कहा अगर Apple ने मंजूरी दे दी, तो , BOE जुलाई और अगस्त के बीच Iphone 14 Series के लिए बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर देगा ।

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.

 
Best Mobiles in India

English summary
Over the past few months, rumors and leaks have revealed many details about the iPhone 14 series. One of the new leaks reveals the design of the upcoming smartphone from the dummy unit of the iPhone 14 Pro Max. Photos of the iPhone 14 Pro Max dummy unit were posted on Twitter by a user with the username @duanrui1205.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X