Flipkart Diwali Sale: iPhone 14 , Samsung और Motorola के ये फोन्स 15 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध
Flipkart Big Diwali Sale: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही सभी कंपनियां अपने-अपने स्मार्टफोन्स पर अपने ग्राहकों बंपर डिस्काउंट ऑफर करती हैं। इसी के तहत ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट भी अपने कस्टमर्स को नई डील और डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। जिसमें आप भी Flipkart Big Diwali Sale के तहत भारी भरकम छूट के साथ प्रीमियम फोन्स को खरीद सकते हैं। जिसमें iPhone 14, Moto Edge 40 और Samsung Galaxy S23 Ultra जैसे धांसू फोन्स को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह से 11 नवंबर तक ही चलेगी। तो आईए आपको इन फोन्स पर मिलने वाले डील्स के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।
iPhone 14 पर ऑफर
इस सेल के तहत आईफोन 14 (iPhone 14 ) के 128GB स्टोरेज वेरियंट को 56,999 रुपये और 512 GB स्टोरेज वेरियंट को 86,999 रुपये की कीमत मे लिस्ट किया गया है। हालांकि इस हैंडसेट को ग्राहक सेल में मिल रहे सभी डिस्काउंट के साथ 15 हजार से भी कम में खरीद सकते हैं। आपको बता दें, एक्सचेंज ऑफर के तहत iPhone 14 पर कस्टमर्स को 42,000 रुपये तक के छूट का लाभ दिया जा रहा है। जिसके बाद आईफोन 14 के बेस वेरियंट की कीमत 15 हजार से भी कम हो जाएगा।

Motorola Edge 40 Neo पर ऑफर
मोटोरोला एज 40 नियो के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज को 22,999 रुपये और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट को 24,999 रुपये उपलब्ध कराया गया है। जिसमें आपको 6.55 इंच फुलएचडी+ pOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिल रही है। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7030 प्रोसेसर से लैस किया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Motorola Edge 40 पर ऑफर
मोटोरोला एज 40 स्मार्टफोन जिसकी ऑरिजिनल कीमत 34,999 रुपये है। इसे दिवाली सेल में मात्र 26,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। यह फोन 6.55 इंच फुलएचडी+ pOLED डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर से लैस है। जिसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। अपने इस फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W वायर्ड टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G पर ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा एक प्रीमियम स्मार्टफोन है। जिसे सेल में 1,24,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। जिसकी ऑरिजिनल कीमत 1,49,999 रुपये है। सेल में सैमसंग के इस फोन को ग्राहक 16 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ अपने घर ला सकते हें।
Samsung Galaxy F13 पर ऑफर
इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी के एफ 13 स्मार्टफोन को भी इस सेल में कीमत से भारी भरकम छूट के साथ मात्र 10,199 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। यह कीमत इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। वैसे इस फोन की ऑरिजिनल कीमत 16,999 रुपये है। इतना ही नहीं इस हैंडसेट को ग्राहक 3,400 रुपये मंथली नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकता है।


Click it and Unblock the Notifications