Home
Mobile

सितम्बर में आ सकता है iPhone 14, नहीं मिलेगा सिम कार्ड स्लॉट, जानें पूरी खबर

Apple के फैन्स हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि अगले iPhone में क्या खास मिलने वाला है। वहीं, 2022 में iPhone 14 सीरीज सितंबर के महीने में लॉन्च हो सकती है जिसके बारे में कई लीक्स सामने आए है। लेकिन साथ में iPhone 15 को लेकर भी अफवाहें और लीक्स आने शुरू हो गए हैं। Blogdoiphone से एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि iPhone 15 Pro मॉडल बिना सिम कार्ड स्लॉट के साथ आ सकते हैं।

सितम्बर में आ सकता है iPhone 14, नहीं मिलेगा सिम कार्ड स्लॉट, जानें पूरी खबर

iPhone 14 सीरीज से हटाया जा सकता है सिम कार्ड स्लॉट

लेकिन अब, एक अन्य रिपोर्ट में यह बताया गया है कि ऐपल आईफोन 14 सीरीज (Apple iPhone 14 Series) के डिवाइस से सिम कार्ड स्लॉट को हटाने के लिए काम कर सकता है। क्यूपर्टिनो टेक दिग्गज ने कथित तौर पर सिफारिश की है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में दूरसंचार ऑपरेटरों को केवल ई-सिम स्मार्टफोन के लिए तैयार रहना चाहिए।

यहां तक ​​कि यह भी बताया जा रहा है कि iPhone 13 सीरीज भी बिना फिजिकल सिम स्लॉट के जल्द ही आ सकती है।

ध्यान दें कि iPhone 13 पहले से ही कई ई-सिम प्रोफ़ाइल को सपोर्ट करता है और ऐसा करने वाला यह पहली iPhone सीरीज है। अभी के लिए, सभी iPhone मॉडल ई-सिम को सपोर्ट करते हैं और फिजिकल सिम कार्ड के लिए नैनो-सिम स्लॉट के साथ आते हैं।

यदि सिम कार्ड स्लॉट को हटा दिया जाए तो Apple अपने iPhones पर बेहतर वाटर रेसिस्टेंट प्रदान करने में सक्षम हो सकता है। यह कंपनी को अपने स्मार्टफोन के डिजाइन में कुछ एक्स्ट्रा चीजों को जोड़ने के लिए और अधिक जगह देगा। यदि आप भारत में हैं, तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (वीआई) सहित सभी निजी दूरसंचार ऑपरेटर कस्टमर्स को ई-सिम कार्ड ऑफर करते हैं।

यदि रिपोर्ट वास्तव में सच है, तो ऐपल केवल ई-सिम रूट पर जाने वाली पहली प्रमुख स्मार्टफोन कंपनियों में से एक बन सकती है, और यह अन्य स्मार्टफोन कंपनियों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर सकती है। यानि अब आने वाले समय में हम बिना फिजिकल सिम कार्ड के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे जो कि एक अलग ही अनुभव प्रदान करेगा और संभव है कि सिम कार्ड के स्लॉट की जगह कुछ अन्य जोड़ा जा सकेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 14 Series Without Physical Sim Card Launching in September 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X