Home
Mobile

iPhone 15, 15 Plus और 15 Pro पर बंपर छूट, इतनी कम कीमत में खरीदें फोन

अगर आप भी Apple के लेटेस्ट सीरीज आईफोन 15 ( iPhone 15) स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस वक्त आप इस सीरीज के फोन्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट पर चल रही सेल और इसमें मिल रही भारी छूट के तहत सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।

दरअसल विजय सेल्स पर रिपब्लिक डे सेल में इन फोन्स को कीमत से कम दाम में उपलब्ध कराया गया है। सेल के तहत इन फोन्स पर ग्राहकों को हजारों की बचत के साथ इन नए मॉडल्स को खरीदने का मौका मिल रहा है।

iPhone 15, 15 Plus और 15 Pro पर बंपर छूट, इतनी कम कीमत में खरीदें फोन

बता दें, एप्पल ने पिछले साल सितंबर में अपने iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत कंपनी ने अपने 4 हैंडसेट पेश किए हैं। तो आइए आपको आगे इस सेल में मिलने वाले डिस्काउंट की डिटेल्स बताते हैं।

iPhone 15 पर छप्पड़फाड़ डिस्काउंट: एप्पल ने iPhone 15 को इस सेल में महज 72,990 रुपये में लिस्ट किया है। इसके साथ ही HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर आप 4,000 रुपये तक के डिस्काउंट का भी लाभ ले सकते हैं।

iPhone 15, 15 Plus और 15 Pro पर बंपर छूट, इतनी कम कीमत में खरीदें फोन

इतना ही नहीं इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है। जिसके बाद इसे आप काफी किफायती दाम में खरीद सकते हैं। आपको बता दें, इसे कंपनी ने 79,990 रुपये में लॉन्च किया था।

iPhone 15 Pro पर ऑफर: इसके अलावा विजय सेल्स से आप iPhone 15 Plus को 1,34,900 रुपये की बजाय 1,28,155 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस फोन पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। जिसके बाद आप इसे सस्ते में अपने घर ला सकेंगे।

iPhone 15, 15 Plus और 15 Pro पर बंपर छूट, इतनी कम कीमत में खरीदें फोन

iPhone 15 Plus पर ऑफर: आईफोन 15 प्लस को इस सेल में 89,900 रुपये के बजाय 82,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस मॉडल पर भी आपको 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके लिए आपको HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना होगा।

सबसे खास बात यह है कि, आईफोन 15 के सभी मॉडल्स पर आपको EMI और नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ मिल रहा है। तो ऐसे आप एप्पल के लेटेस्ट सीरीज के फोन्स को कम दाम में खरीद सकेंगे।

iPhone 15 को यहां से सबसे कम कीमत में खरीदें: अगर आपको सबसे कम कीमत में iPhone 15 खऱीदना है तो आप फ्लिपकार्ट से अब तक के सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।

फ्लिपकार्ट से iPhone 15 के 128GB वेरिएंट को मात्र 66,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके प्लस मॉडल यानि कि, iPhone 15 Plus को महज 76,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has listed iPhone 15 for Rs 72,990 in the Republic Day sale on Vijay Sales. Along with this, you can also avail discount of up to Rs 4,000 on HDFC Bank credit card.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X