iPhone 15 और iPhone 15 Pro अब भारी छूट के साथ उपलब्ध, जानें नई कीमत व ऑफर
अगर आप भी Apple लवर हैं, तो आपके लिए यह खबर बड़े काम की हो सकती है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। दरअसल Flipkart Big Saving Days सेल में iPhone 15 और iPhone 15 Pro पर बड़ी छूट मिल रही है। ऐसे में इन फोन्स को अब फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया हैं।
सेल में आईफोन 15 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 57,999 रुपये और iPhone 15 Pro की कीमत 1,03,999 रुपये है। यदि आप इन स्मार्टफोन्स को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है।

iPhone 15 अब फ्लिपकार्ट पर 57,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2,900 रुपये का कैशबैक दे रही है, जिससे इसकी कीमत 55,099 रुपये रह गई है। इसके अलावा, 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है, जिससे आप iPhone 15 सिर्फ़ 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
iPhone 15 और iPhone 15 Pro एक साल से ज्यादा पुराने Apple स्मार्टफोन हैं। iPhone 15 Pro में A17 Pro चिप और Apple की इंटेलिजेंस सहित iOS 16 के सभी लेटेस्ट फीचर्स हैं, जबकि iPhone 15 में Apple इंटेलिजेंस की कमी है। iPhone 15 वर्तमान में Apple की ऑफिशियली वेबसाइट पर 69,900 रुपये में उपल्बध है।
iPhone 15 और iPhone 16 के बीच कीमत का काफी अंतर होने के बावजूद भी iPhone 15 अभी भी एक आकर्षक ऑप्शन है, खासकर उन लोगों के लिए जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए मिड-रेंज iPhone की तलाश में हैं। यह iPhone USB-C पोर्ट और 48MP के प्राइमरी कैमरे के साथ आने वाला पहला iPhone है।
iPhone 15 Pro Apple का एक खास स्मार्टफोन है, जो टाइटेनियम फ्रेम और USB-C पोर्ट के साथ आता है। यह 6.1-इंच स्क्रीन वाला Apple का संभवत: आखिरी कॉम्पैक्ट प्रो-iPhone है, क्योंकि iPhone 16 Pro में 6.3-इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा। हालांकि Apple ने iPhone 15 Pro को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है, यह डिवाइस आने वाले सालों तक सभी अपडेट और सर्सिस सपोर्ट प्राप्त करता रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications








