Home
Mobile

iPhone 15 को 50,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदने का मौका, जानिए कीमत व ऑफर्स डिटेल

Apple iPhone huge discount: आज के समय में सभी लोग एप्पल आईफोन (Apple iPhone) खरीदना चाहते हैं, लेकिन भारी भरकम कीमत के कारण कई लोग इसे खरीद नही पाते हैं, अगर आप भी उन्ही लोगों में से एक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं, कि, कैसे आप Apple के इस लेटेस्ट वर्ज़न iPhone 15 को 50,000 रुपये से भी कम कीमत दाम में अपने घर ला सकते हैं। तो आइए आगे आईफोन 15 पर मिलने वाले ऑफर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

iPhone 15 को 50,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदने का मौका, जानिए कीमत

बता दें, एप्पल ने अपने इस हैंडसेट आईफोन 15 को पिछले साल 15 सितंबर 2023 को लॉन्च किया था। इसे कंपनी ने 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध कराया था।

लेकिन इस वक्त मुकेश अंबानी के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जियोमार्ट पर इस आईफोन को 70,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी कि इसपर सीधा कंपनी ने लगभग 9000 रुपये का डिस्काउंट दिया है।

iPhone 15 को 50,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदने का मौका, जानिए कीमत

इतना ही नहीं इसके साथ ही कंपनी ने इस फोन पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ अपने ग्राहकों को दे रही है, जिसके साथ इस फोन को कस्टर्स कीमत से काफी किफायती दाम में इसे खरीद सकेंगे।

आपको बता दें, जियोमार्ट की तरफ से आईफोन 15 को खरीदने वाले ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत अपना पुराना फोन बदल कर इस पर 20,000 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट लाभ ले सकते हैं। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 50,900 रुपये हो जाएगी।

iPhone 15 को 50,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदने का मौका, जानिए कीमत

इसके साथ ही यूजर्स इस फोन को खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करता है तो वह अन्य 4000 रुपये तक का डिस्काउंट लाभ ले सकेगा। जिसके बाद यह फोन आपको महज 46,900 रुपये में पड़ेगा।

आईफोन 15 के फीचर्स- इसमें 6.1 इंच की सुपर रेटीनी XDR स्क्रीन मिल रहा है, जो 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन A16 Bionic चिपसेट के साथ आ रहा है। इस फोन को IP68 रेटिंग मिले हैं, यानी थोड़े-बहुत पानी और धूल-मिट्टी से फोन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

आईफोन 15 में प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। वहीं दूसरा कैमरा 12MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आ रहा है। इस आईफोन के साथ कंपनी ने यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया है। फोन 20W के वायर्ड और 15W के वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are waiting to buy iPhone with discount offers, then This may be the most appropriate time for you. There is an opportunity to buy iPhone 15 for less than Rs 50,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X