Apple इस खास बदलाव के साथ ला रहा iPhone 15, देखते ही खरीदने से खुद को रोक नहीं पाएंगे, यहां जानें सबकुछ
iPhone 15 Series Update: iPhone बनाने वाली कंपनी Apple अपने अपकमिंग सीरीज 15 को लॉन्च करने की तैयैरियों में जुटी हुई है। जिसका आइफोन लवर्स को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इस फोन के लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कई जानकारी अब तक लीक हो चुकी है। इसी के तहत एक बार फिर इस फोन को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जिसके दावा किया जा रहा है कि, कंपनी अपने इस सीरीज को कुछ खास बदलाव के साथ लेकर आएगी। तो आइए आपको आगे इस फोन को लेकर सामने आई नई जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।
जैसा कि, इससे पहले सामने आई रिपोर्ट में बताया गया था कि, iPhone 15 के डिस्प्ले में बड़े बदलाव देखने को मिलेगा। लेकिन लेटेस्ट लीक में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी अपने इस सीरीज को एक नए डिस्प्ले डिजाइन और नए कलर वेरिएंट के साथ लाने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी ने पिछले कुछ सालों से अपने iPhone में एक नॉच का इस्तेमाल किया है, जिसे वह बदलकर एक आई-शेप के कटआउट से रिप्लेस करने की योजना बना रही है। जिसे iPhone 15 सीरीज के सभी मॉडल में देखा जा सकता है।

इतनी ही नहीं आईफोन 15 को कंपनी गुलाबी रंग में भी लाने की तैयारी कर रही है। एप्पल इन साइडर की रिपोर्ट्स की मानें तो आईफोन 15 को हल्के पीले और गुलाबी कलर ऑप्शन के साथ लाया जाएगा। पहले दावा किया गया था कि, आईफोन 15 प्रो (iPhone 15 Pro) को ग्रे टोन के साथ गहरे नीले रंग में पेश किया जाएगा। हालांकि अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च करने की डेट का भी खुलासा नहीं किया है। लेकिन सितंबर तक इस फोन के दस्तक देने की उम्मीद है।
पहले से स्लिम होगा iPhone 15 Pro
अब सामने आई तस्वीरों की मानें तो iPhone 15 Pro और Pro Max पहले तके मुकाबले पतले होंगे। इन अपकमिंग हैंडसेट में नॉच नहीं होगी, जो डिस्प्ले को घेरने वाले बेजल्स को छोटा करती है। इसके अलावा, टॉप-एंड मॉडल पर बेजल्स किनारों के आसपास थोड़े कर्व्ड होंगे, जो उन्हें और भी आकर्षक बनाने का काम करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








