iPhone 15 पर बंपर डिस्काउंट, जल्द करें ऑर्डर, हाथ से न निकल जाए मौका
iPhone 15 की कीमत में बड़ा गिरावट देखने को मिला है। अगर आप भी इसे खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है।
ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर इसे ऑकर्षक ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है, जिनमें बंपर डिस्काउंट और कैशबैक ऑप्शंस शामिल हैं। तो चलिए आगे आपको इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

iPhone 15 की कीमत व बैंक ऑफर-
अमेजन पर iPhone 15 के 128जीबी वेरिएंट पर 17 प्रतिशत की छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत 79,600 रुपये से घटकर 65,900 रुपये हो जाएगी। इतना ही नहीं इस आईफोन पर Apple एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिससे अगर ग्राहक अपना iPhone 14 Plus बदलता है तो वह 27,350 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का लाभ ले सकेगा।
इस एक्चेंज के बाद आईफोन 15 की प्रभावी कीमत मात्र 38,550 रुपये तक हो जाती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है। इतना ही नहीं इसके अलावा अगर ग्राहक ICICI, SBI और Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड के जरिए इसका भुगतान करता है, तो 4,000 रुपये का अन्य इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ ले सकेगा, जिससे इस फोन की कीमत सिर्फ 34,550 रुपये हो जाएगी।
iPhone 15 के स्पेक्स-
आईफोन 15 में 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें शामिल प्रोसेसर की बात करें तो बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने A16 बायोनिक चिप शामिल किया है। फोटोग्राफी के लिए आईफोन 15 में 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इससे साथ ही इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। वहीं इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 3349mAh की बैटरी शामिल की है।


Click it and Unblock the Notifications








