iPhone 15 Pro को लेकर नया खुलासा, पहले से दमदार प्रोसेसर के साथ 15 सीरीज की होगा एंट्री, यहां जानें सबकुछ
iPhone 15 Pro New Leak: Apple अपने अपकमिंग सीरीज iPhone 15 को अगले महीने तक लॉन्च कर सकता है। कई रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन 13 सितंबर को मार्केट में दस्तक देने वाला है। जैसे-जैसे इस सीरीज की लॉन्च डेट करीब आ रही है। इसे लेकर एन-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी के तहत iPhone 15 Pro मॉडल को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जिसके चौका देने वाले खुलासे किए गए हैं। तो आइए आगे इस नई अपडेट के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
पहले मॉडल के मुकाबले दमदार प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च
सामने आई नई लीक की मानें तो iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को A17 बायोनिक चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। जिसमें 6 CPU और GPU कोर शामिल किए जाएंगे। आपको बता दें, इससे पहले वाले मॉडल में A16 बायोनिक में 6 CPU कोर और 5 GPU कोर दिए गए थे। वहीं इस नए मॉडल के प्रोसेसर में एक और GPU कोर शामिल किया जा सकता है। जिससे गेमर्स को गेमिंग को दौरान बेहतर एक्सपीरियंस मिल सके।

वहीं टिपस्टर Unknownz21 ने भी iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को लेकर कुछ डिटेल्स शेयर किए हैं। टिपस्टर का दावा है कि, A17 बायोनिक चिपसेट की क्लॉक स्पीड 3.46GHz से बढ़कर 3.7GHz हो जाएगी। जो अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होगा। जिससे नया प्रोसेसर पहले मॉडल के मुकाबले फास्ट होगा। इसके साथ ही टिपस्टर का कहना है कि, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को 6GB LPDDR5 रैम से लैस किया जाएगा। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक किसी तरह की कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।
वहीं लीक्स रेपोर्ट्स के अनुसार iPhone 15 Pro के लिए प्री-ऑर्डर 15 सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं Apple iPhone 15 सीरीज 22 सितंबर को बिक्री के लिए बाजार में आने उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








