लॉन्च से ठीक कुछ दिनों पहले iPhone 15 Pro के कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें
iPhone 15 Series Launch: Apple के आगामी सीरीज iPhone 15 के लॉन्च होने में अब बस कुछ दिन बचे हैं। इस सीरीज का सभी को बेसब्री से इंतजार है। जिसे खत्म करते हुए कंपनी 12 सितंबर को इस पर से पर्दा उठाने जा रही है। जैसे-जैसे इस सीरीज की लॉन्च डेट पास आ रही है। वैसे-वैसे इसे लेकर कई अहम खुलासे हो रहे हैं। नई अपडेट में लॉन्च से पहले ही iPhone 15 और 15 Pro की एक डमी वीडियो इंटरनेट पर जारी की गई है। जिससे इसके डिजाइन, कलर और फीचर्स का खुलासा हो गया है। वीडियो में iPhone 15 Pro को एक्शन बटन के साथ देखा गया है। जो कंपनी के पुराने रिंग या साइलेंट बटन को रिप्लेस कर सकता है। इसके साथ ही एक्शन बटन कई फंक्शन को पेश भी कर सकता है। तो चलिए आगे मोस्ट अवेटेड इस स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन , कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
iPhone 15 Pro कलर ऑप्शन
इंटरनेट पर जारी वीडियो में इस फोन के डमी मॉडल्स को डार्क नीले , सिल्वर, ब्लैक और टाइटन ग्रे कलर ऑप्शन के साथ दिखाया गया है। जिससे इसके इन रंगो के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं इससे पहले सामने आई रिपोर्ट की मानें तो iPhone 15 Pro के फ्रेम में मैट फिनिश के साथ टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है।

iPhone 15 कलर ऑप्शन
वहीं iPhone 15 के डमी वीडियो में इसे गुलाबी, पीला , नीला , सफेद और काला पांच कलर ऑप्शन के साथ देखा जा सकता है। एप्पल आईफोन 15 के फ्रेम में एल्यूमीनियम का इस्तेमाल कर सकता है। इसके साथ ही किनारे पर रिंग और साइलेंट बटन को पहले की तरह रख सकता है। हालांकि कंपनी इस सीरीज के बेस मॉडल को भी कुछ खास बदलाव के साथ ला रही है। जिसके तहत इसमें 48MP का कैमरा और डायनेमिक आइलैंड फैसिलिटी दी जाएगी।
iPhone 15 सीरीज की भारत में संभावित कीमत
कंपनी iPhone 15 को 80,000 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ इसे भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। वहीं iPhone 15 Pro की कीमत 14 Pro की तुलना में 100 डॉलर ज्यादा तय किया जा सकता है। आपको बता दें, iPhone 14 Pro को कंपनी ने 999 डॉलर में लॉन्च किया था। जिसके आधार पर iPhone 15 Pro की एंट्री 1,099 डॉलर के साथ होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








