Home
Mobile

iPhone 15 Pro Max को लेकर नई अपडेट आई सामने, यहां जानें डिजाइन से लेकर कीमत तक की डिटेल

iPhone 15 Pro Max को लेकर नई अपडेट आई सामने, यहां जानें

iPhone 15 Pro Max: अपने लॉन्चिंग से पहले ही iPhone 15 सीरीज लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं आईफोन लवर्स को इस अपकमिंग सीरीज iPhone 15 का बेसब्री से इंतजार है। इस फोन को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि, कंपनी इसे शानदार कैमरा के साथ पेश कर कर सकती है। इसी बीच iPhone 15 Pro Max को लेकर नई अपडेट सामने आई है। हालांकि ये पहली नहीं है कि, इस सीरीज को लेकर कोई जानकारी लीक हुई हो, इससे पहले भी इस सीरीज की जानकारी सामने आ चुकी है। लीक हुई जानकारी में iPhone 15 Pro Max के कैमरे को लेकर खुलासे किए गए हैं। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन की कैमरा, डिजाइन से लेकर कीमत तक की डिटेल बताते हैं।

iPhone 15 Pro Max का कैमरा

इससे पहले लीक हुई जानकारी में बताया गया था कि, एप्पल अपने नए सीरीज iPhone 15 Pro Max को कुछ खास बदलाव के साथ पेश कर सकता है। लेकिन नए अपडेट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि, iPhone 15 Pro Max को 14 Pro Max जैसे कैमरे के साथ ही लाया जाएगा। जिसमें IMX803 48MP सेंसर को शामिल किया जा सकता है। जिसे पिछली जनरेशन के हैंडसेट में भी दिया गया था।

iPhone 15 सीरीज की कीमत

iPhone 15 को 80,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लाया जा सकता है। वहीं, iPhone 15 Pro की कीमत 1.30 लाख रुपये और iPhone 15 Pro Max की शुरुआती कीमत 1.50 लाख रुपये तक तय की जा सकती है। कंपनी अपने इस सीरीज को सितंबर तक ला सकती है। हालांकि इसके लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

iPhone 15 Pro Max को लेकर नई अपडेट आई सामने, यहां जानें

इन खूबियों के साथ iPhone 15 की हो सकती है एंट्री

Apple अपने अगले सीरीज iPhone 15 के सभी वेरिएंट को पंच होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल iPhone 15 के बेस मॉडल में हेप्टिक बटन शामिल कर सकती है। वहीं इसके दूसरे मॉडल 15 Pro और 15 Pro Max वेरिएंट में हेप्टिक बटन को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा एप्पल वॉच की तरह ही इस स्मार्टफोन में भी एक कस्टमाइज्ड बटन को शामिल किया जा सकता है। इस बटन को कंपनी प्रो मॉडल में दे सकती है। इसके साथ ही इस अपकमिंग सीरीज को अब तक के सबसे पतले बैजल्स के साथ लाया जा सकता है। जिससे यूजर्स को इसमें काफी बेहतरीन स्क्रीन एक्सपीरियंस मिल सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
A new update has once again surfaced regarding the device of the iPhone 15 series. In which the camera of this upcoming phone has been disclosed. According to the new information, there is no change in the camera and display of the iPhone 15 Pro Max. It can present it with the same camera and display as its old model iPhone 14 Pro Max.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X