Iphone 15 Pro max इन खूबियों से होगा लैस, लाएगा क्रांति

Apple कंपनी की Iphone आज सबकी पहली पसंदीदा स्मार्टफोन बन चुका है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि, आज के समय में अन्य कंपनियों के मुकाबले युवाओं के पास ज्यादातर एप्पल का सेट आपको दिख जाएगा। वहीं आईफोन के किसी भी नए सीरिज के लॉन्च होने से पहले ही लोगों में इसकी बुकिंग को लेकर बेताबी साफतौर पर देखी जा सकती है। ऐसे में जब आईफोन लवर्स को जब 15 Pro का एक झलक दिखा तो उसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे।
iPhone 15 Pro सरप्राइज से भरा होगा
ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि, Apple का नया iPhone 15 Pro कई सरप्राइज से भरा होगा। कई बदलाव के कारण मार्केट में आईफोन का यह सीरिज पूरी तरह से नया लुक लेकर आएगा। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Pro मॉनिटर वाला नया आईफोन स्मार्टफोन की दुनिया में क्रांति ला सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार iPhone 15 Pro में अब तक का सबसे छोटा स्मार्टफोन बेजेल लगा हो सकता है। आपको बता दें डिवाइस पर बेजेल्स 1.55 मिमी मोटे हो सकते हैं, जो बेजेल्स की मुकाबले में लगभग 28% पतले हो सकते हैं। जबकि iPhone 14 Pro पर 2.17 मिमी मोटे बेजेल्स हैं। रिपोर्ट के अनुसार iPhone 15 Pro हैंडसेट के म्यूट बटन को एक छोटे, गोल 'एक्शन' बटन से बदला जाएगा। इसके अलावा iPhone 15 Pro में बेहतर स्क्रीन होगी।
iPhone 15 Pro की कीमत
आईफोन 15प्रो की झलक देखने के बाद से ही आईफोन लवर्स में इसको लेकर कई तरह के कयास लगाने शुरू हो चुके हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि, सितंबर में iPhone 15 को लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद इसके कीमत को सार्वजनिक किया जाएगा। हालांकि इसके कीमत को लेकर बताया जा रहा है कि, आईफोन का 15प्रो मैक्स सेट लगभग 1.3 लाख के आसपास हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







