Home
Mobile

iPhone 15 Pro Max vs Galaxy S23 Ultra vs Pixel 7 Pro की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन की तुलना

iPhone 15 Pro Max vs Galaxy S23 Ultra vs Pixel 7 Pro : अगर आप भी दमदार फीचर्स के साथ धांसू कैमरा वाला स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको भारत में उपलब्ध तीन ऐसे फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको एडवांस फीचर्स से लैस मिल रहे हैं। इसमें Apple का आईफोन 15 प्रो मैक्स, Samsung का गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा और Google का पिक्सल 7 प्रो शामिल है। तो चलिए आपको आगे इन फोन्स की भारत में कीमत से लेकर इनकी खूबयों तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

कीमत

iPhone 15 Pro Max के 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत कंपनी ने भारत में 1,59,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1,79,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,99,900 रुपये तय किया है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये, 512GB स्टोरेज की कीमत 1,34,999 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये है। इसके अलावा गूगल पिक्सल 7 प्रो को आप महज 84,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

iPhone 15 Pro Max vs Galaxy S23 Ultra vs Pixel 7 Pro की भारत में कीमत

स्पेसिफिकेशन

iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जो 2,000 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसमें Apple ने नए 3nm चिपसेट A17 Pro SoC को शामिल किया है। वहीं गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में 6.8 इंच एज QHD+ (3,088 x 1,440 पिक्सल) डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलेगा। जिसमें सैमसंग ने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC के कस्टम वर्जन से इसे लैस किया है। यह टॉप पर वन यूआई 5.1 के साथ एंड्रॉइड 13 पर चलाता है। इसके बाद गूगल पिक्सल 7 प्रो की बात करें तो इसमें 6.7 इंच के डिस्प्ले के साथ ट्रिपल कैमरा दिया गया है। Pixel 7 Pro में अपग्रेडेड टेलीफोटो कैमरा है।

iPhone 15 Pro Max vs Galaxy S23 Ultra vs Pixel 7 Pro की भारत में कीमत

कैमरा

iPhone 15 Pro Max में एक क्वाड कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 12-मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा और 12-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा शामिल किया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा भी दिया गया है। वहीं गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का एक अन्य टेलीफोटो कैमरा शामिल है। इसमें सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा गूगल पिक्सल 7 प्रो में कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50MP मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 48MP का टेलीफोटो सेंसर के साथ आ रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा वीडियो के लिए फोन में Cinematic Blur video फीचर दिया गया है।

iPhone 15 Pro Max vs Galaxy S23 Ultra vs Pixel 7 Pro की भारत में कीमत

बैटरी

iPhone 15 Pro Max में 24 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। एप्पल ने अपने इस 15 सीरीज के स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है। वहीं गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में 5,000mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा पिक्सल 7 प्रो में बैटरी बैकअप की बात करें तो आपके इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you the details about Apple iPhone 15 Pro Max, Samsung Galaxy S23 Ultra and Google Pixel 7 Pro from their price in India to their features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X