Home
Mobile

iPhone 15 Pro Max और Galaxy S23 Ultra दोनों फ्लैगशिप फोन में आपके लिए कौन सा होगा बेहतर,जानें

iPhone 15 Pro Max vs Galaxy S23 Ultra: Apple और Samsung दोनों ही स्मार्टफोन बनाने वाली बड़ी कंपनियों की लिस्ट में टॉप पर आते हैं। इनके फ्लैगशिप फोन का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं हाल ही में एप्पल ने अपने iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया है, जिसके तहत iPhone 15 Pro Max को भी पेश किया गया है। इस फोन का सीधा मुकाबला साल की शुरूआत में लॉन्च हुए सैमसंग के गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा से माना जा रहा है। तो चलिए आगे आईफोन 15 प्रो मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा के बीच के खास अंतर से लेकर कीमत तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं। जिससे आप अपने लिए इन दोनों फोन्स में से बेहतर स्मार्टफोन का चुनाव कर सकें।

iPhone 15 Pro Max vs Galaxy S23 Ultra कीमत

आईफोन 15 प्रो मैक्स को एप्पल ने भारतीय बाजार में 1,59,900 रुपये की शुरूआती कीमत में पेश किया है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत 1,07,790 रुपये है।

iPhone 15 Pro Max और Galaxy S23 Ultra में आपके लिए कौन सा है बेहतर

iPhone 15 Pro Max vs Galaxy S23 Ultra डिस्प्ले

आईफोन 15 प्रो मैक्स में 6.7 इंच LTPO सुपर रेटिना XXDR OLED डिस्प्ले मिलेगी। जो 120 हर्ट्ज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इन दोनों स्मार्टफोन में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मिल रही है। आईफोन 15 प्रो मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा दोनों फोन में बड़ी और हाई-रेजॉलूशन डिस्प्ले को शामिल किया गया है।

iPhone 15 Pro Max vs Galaxy S23 Ultra प्रोसेसर

आईफोन 15 प्रो मैक्स में एप्पल के नेक्स्ट-जेनरेशन A17 Bionic चिपसेट को शामिल किया गया है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट मिल रहा है।

iPhone 15 Pro Max vs Galaxy S23 Ultra कैमरा

आईफोन 15 प्रो मैक्स में 48 मेगपिक्सल प्राइमरी रियर, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल लेंस, 5X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 12 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर दिया गया है। एप्पल ने इस लेटेस्ट आईफोन में 12 मेगापिक्सल का TrueDepth फ्रंट कैमरा से भी लैस किया है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस23 में 30x ज़ूम के साथ 200 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है। इस फोन में 10 मेगापिक्सल के दो टेलिफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा भी है। फोन 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

iPhone 15 Pro Max और Galaxy S23 Ultra में आपके लिए कौन सा है बेहतर

iPhone 15 Pro Max vs Galaxy S23 Ultra बैटरी

आईफोन 15 प्रो मैक्स में 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,422mAh की बैटरी दी गई है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 15W वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has launched iPhone 15 Pro Max in the Indian market at a starting price of Rs 1,59,900. Whereas the starting price of Samsung Galaxy S23 Ultra is Rs 1,07,790. Let us know the details about the special differences between iPhone 15 Pro Max and Galaxy S23 Ultra, from price to price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X