iPhone 15 Pro Max vs iPhone 14 Pro Max की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन की तुलना
iPhone 15 Pro Max vs iPhone 14 Pro Max: स्मार्टफोन ब्रांड एप्पल ने हाल ही में अपने iPhone 15 Series को लॉन्च किया है। जिसके तहत कंपनी ने अपने 4 नए स्मार्टफोन को पेश किया है। जिसमें iPhone 15 Pro Max इस सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को अपग्रेडेड प्रोसेसर और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट से लैस किया है। अगर आप भी Apple के फोन को लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको एप्पल के आईफोन 15 प्रो मैक्स और आईफोन 14 प्रो मैक्स में मिलने वाले अंतर को बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकें।
iPhone 15 Pro Max vs iPhone 14 Pro Max कीमत
आईफोन 15 प्रो मैक्स के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में कंपनी ने 1,59,900 रुपये तय किया है। वहीं, इसके पुराने मॉडल आईफोन 14 प्रो मैक्स को आप Amazon से महज 1,27,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
iPhone 15 Pro Max vs iPhone 14 Pro Max डिस्प्ले
आईफोन 15 प्रो मैक्स स्मार्टफोन में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। वहीं, आईफोन 14 प्रो मैक्स में 6.7 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस फोन में भी 2000 Nits तक की अधिकतम ब्राइटनेस दी गई है।

iPhone 15 Pro Max vs iPhone 14 Pro Max प्रोसेसर
आईफोन 15 प्रो मैक्स को कंपनी ने A17 Pro Bionic चिप से लैस किया है, वहीं आईफोन 14 प्रो मैक्स में A16 Bionic चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने अपने इस फोन को 128GB बेस स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था, हालांकि इस बार 15 प्रो मैक्स को 256GB बेस स्टोरेज वेरिएंट के साथ लाया गया है।
iPhone 15 Pro Max vs iPhone 14 Pro Max कैमरा
फोटोग्राफी के लिए आईफोन 15 प्रो मैक्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं 14 प्रो मैक्स भी कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। लेकिन आईफोन 15 प्रो मैक्स में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ हा 12MP का अल्ट्रा वाइड और 12MP का टेलीफोट सेंसर 5X सपोर्ट मिलेगा। वहीं, आईफोन 14 प्रो मैक्स में भी 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो 12MP का अल्ट्रा वाइड और 12MP का टेलीफोटो लेंस के साथ आएगा।
iPhone 15 Pro Max vs iPhone 14 Pro Max चार्जिंग
आईफोन 15 प्रो मैक्स में चार्जिंग को कंपनी ने यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ लॉन्चि किया है। जो अब तक का सबसे बड़ा बदलाव है। वहीं आईफोन 14 प्रो मैक्स मॉडल में चार्जिंग के लिए आपको लाइटनिंग केबल मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications