Home
Mobile

iPhone 15 Pro Max को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इस खास बदलाव के साथ होगा लॉन्च

  iPhone 15 Pro Max को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इस खास बदलाव के

iPhone 15 Pro Max: एप्पल कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन iPhone 15 Pro Max को लेकर आय दिन नए-नए खुलासे होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर iPhone 15 Pro Max को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। जिसे मानें तो एप्पल लवर्स को कंपनी की ओर से एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। मिल रही जानकारी की मानें तो कंपनी अपने नए स्मार्टफोन में यूजर्स को 48MP Sony कैमरा देने जा रही है।

iPhone 15 Pro Max में मिलेगा 48MP Sony कैमरा

दरअसल कंपनी इस साल iPhone 15 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। जिसे लेकर आईफोन लवर्स में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। एप्पल लवर्स इस नए स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ समय पहले इस आईफोन के अपकमिंग सीरीज को लेकर खबर आई थी कि, इसमें कंपनी एक पेरिस्कोप लेंस को शामिल कर रही है, जो अधिक ऑप्टिकल जूम के लिए परमिशन देगा। अभी लोग इस खबर की चर्चा ही कर रहे थे कि, इस अपकमिंग फोन को लेकर नया खुलासा कर दिया गया है। जिसकी मानें तो iPhone 15 Pro Max को कंपनी 48MP Sony कैमरे के साथ लॉन्च करेगी।

आपको बता दें, iPhone मॉडल अपने ओवरऑल कैमरा परफॉर्मेंस के लिए यूजर्स की पसंदीदा मोबाइल में हमेशा शामिल रहता है। रिपोर्ट की मानें तो एप्पल अपने नए स्मार्टफोन में कैमरा सेंसर को पहले के सभी मॉडल की तुलना में बेहतर बनाएगा। इस फोन का कैमरा सेंसर सभी मॉडल्स से अपडेटेड और स्टेबल होंगे।
हालांकि iPhone 15 सीरीज के दोनों फोन iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max का कैमरा सेंसर सेम होगा। दोनों के डिवाइस के डिस्प्ले और बैटरी साइज में बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी अपकमिंग iPhone 15 Pro सीरीज में A17 Bionic का चिपसेट दे रही है, वहीं iPhone 15 और iPhone 15 Plus में पिछले साल आए A16 Bionic चिपसेट का भी इस्तेमाल हो सकता है।

इसके अलावा आपको इस अपकमिंग iPhone 15 सीरीज में USB Type C पोर्ट भी मिल सकता है, जो अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होगा। यानि कि इस नए स्मार्टफोन में आपको फास्ट चार्जिंग फीचर्स भी मिलेंगे। इस अपकमिंग सीरीज के सभी मॉडल डायनैमिक आइलैंड और सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही साथ कंपनी पिछली सीरीज की तुलना में इस बार ज्यादा RAM और बैटरी साइज को बढ़ा सकती है। इसी के साथ प्रीमियम मॉडल्स में टाइटेनियम बॉडी का भी उपयोग किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple can launch its new iPhone 15 Pro Max with 48MP Sony camera. Which will be the biggest change ever. Along with this, the company is offering the A17 Bionic chipset in the upcoming iPhone 15 Pro series, in which the A16 Bionic chipset that came last year can also be used.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X