Apple लवर्स के लिए अच्छी खबर, बनने शुरू हो गए iPhone 15!, जानें कीमत से लेकर लॉन्चिंग तक की डिटेल
iPhone 15 Series: Apple लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है। iPhone 14 के बाद से ही आईफोन यूजर्स को iPhone 15 Series का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अभी इस फोन को लॉन्च होने में करीब दो महीने का वक्त है। लेकिन जैसे-जैसे इस फोन की लॉन्चिंग डेट पास आ रही है। वैसे-वैसे इस अपकमिंग सीरीज को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी के तहत इस फोन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 15 स्मार्ट फोन बनने शुरू हो गए हैं। Apple और Foxconn झेंग्झौ में इस अपकमिंग फोन के परीक्षण उत्पादन शुरू करने के लिए, Foxconn के साथ लीक को बढ़ावा देने जा रहे हैं।
iPhone 15 सीरीज की कीमत
जैसा कि पहले इस बात का खुलास कर दिया गया है कि, नया सीरीज पुराने मॉडल से महंगा होने वाला है। जैसा कि, अमेरिका में iPhone 14 Pro की कीमत लगभग 999 डॉलर यानि कि, तकरीबन 82,209 रुपये है। जिसके अनुसार इस सीरीज के फोन पर 200 डॉलर कीमत बढ़ती है, तो यूएस में iPhone 15 Pro को 1199 डॉलर यानि कि, तकरीबन 98,668 रुपये में पेश किया जाएगा। वहीं iPhone 14 Pro Max की कीमत 1099 डॉलर यानि कि, तकरीबन 90,438 रुपये है। ऐसे में 200 डॉलर बढ़ने के बाद iPhone 15 Pro Max 1299 डॉलर यानि कि, लगभग 1,06,897 रुपये इसकी कीमत तय की जा सकती है।
वहीं भारतीय बाजार में iPhone 15 सीरीज की कीमत की बात करें तो यह अमेरिकी बाजार की तुलना महंगा होगा है। भारत में जीएसटी सहित अन्य चार्ज जुड़ने के बाद इस फोन की कीमत अन्य बाजारों से ज्यादा होगी।
सितंबर तक हो सकती है लॉन्चिंग
एप्पल सितंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में इस सीरीज को लॉन्च कर सकता है। जिसके तहत कंपनी चार मॉडल को एक साथ पेश कर सकती है। जिसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को शामिल किया जा सकता है। जिसमें iPhone 15 Pro Max इस सीरीज का सबसे टॉप मॉडल होगा। इसमें कंपनी कई बड़े बदलाव कर सकती है।

आइफोन यूजर्स को कंपनी 15 सीरीज के साथ नए A17 बायोनिक चिप दे सकती है। जो TSMC की 3 नैनोमीटर प्रक्रिया पर आधारित हो सकता है। इस नए चिप के जरिए A16 चिप की तुलना में शानदार प्रदर्शन और क्षमता में सुधार किया जा सकता है। आपको बता दें, इसके साथ ही इस फोन में USB-C फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







