Home
Mobile

iPhone 15 के साथ इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है एंट्री, जानें लॉन्च डेट और टाइम

iPhone 15 Series: स्मार्टफोन Apple हर साल अपना एनुअल इवेंट सितंबर आयोजित करता है। इस दौरान कंपनी अपने कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करती है। इस साल अपने इस कार्यक्रम को कंपनी 12 सितंबर या फिर 13 सितंबर को आयोजित कर सकती है। जिसमें आईफोन 15 (iPhone 15) सीरीज के दस्तक देने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो 22 सितंबर को इस सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कई अन्य प्रोडक्ट्स के भी पेश किए जाने की उम्मीद है। तो आइए आपको आगे इस इवेंट की टाइमिंग से लेकर इसमें लॉन्च किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में जानते हैं।

कितने बजे शुरू होगा Apple का सबेस बड़ा इवेंट?

आपको बता दें, Apple का एनुअल इवेंट अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित किया जाता है। जो 10 बजे से यानि कि भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से शुरू होगा।

यहां देखें लॉन्चिंग इवेंट

अगर आप भी Apple के इस इवेंट को देखने चाहते हैं, तो घर बैठे इसे लाइव (Live) देख सकते हैं। इस इवेंट को एप्पल (Apple) के ऑफिशियल यूट्यूब पेज पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा।

iPhone 15 के साथ इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है एंट्री, जानें लॉन्च डेट

इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है एंट्री

Apple September event 2023 में कंपनी iPhone 15 सीरीज , Watch Ultra 2 और Watch Series 9 के साथ नए इयरपॉड्स और नए आईपैड मिनी को भी लॉन्च कर सकती है।

iPhone 15 सीरीज संभावित फीचर्स

आईफोन 15 का एप्पल लवर्स को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस सीरीज को अब तक कई खुलासे किए जा चुके हैं। एक लीक रिपोर्ट की मानें तो आईफोन 15 प्रो (iPhone 15 Pro) और प्रो मैक्स मॉडल्स (iPhone 15 Pro Max) को नए A17 बायोनिक चिप के साथ लाया जाएगा। वहीं टिप्सर Unknown21 ने इस सीरीज को लेकर खुलासा किया है कि , आईफोन 15 प्रो और प्रो मैक्स मॉडल्स को 6GB से लेकर 8 GB तक रैम के साथ पेश किया जा सकता है।

वहीं एक अन्य लीक के अनुसार इस सीरीज में पुराने चिप के मुकाबले A17 बायोनिक SoC में GPU से जुड़े सुधार किए गए हैं। इसमें एप्पल की सप्लायर ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्टरिंग कंपनी की 3nm प्रोसेसर टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है। वहीं एप्पल के A17 बायोनिक चिप में 6 CPU कोर्स और 6 GPU कोर्स शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Along with the iPhone 15 series, the company can also launch Watch Ultra 2 and Watch Series 9, Earpods and the new iPad mini at the Apple September event 2023.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X