iPhone 15 की लॉन्च से पहले डिटेल आई सामने, फास्ट चार्जिंग के साथ मिल रहा इतना सबकुछ, यहां जानें

iPhone 15: आईफोन लवर्स को iPhone 14 Series के बाद से ही iPhone 15 का बेसब्री से इंतजार है। जिसे देखते हुए कंपनी अपने इस नए अपकमिंग फोन को कई बदलाव के साथ ला सकती है। आईफोन 15 को लेकर नए-नए अपडेट आते रहते हैं। इसी के तहत एक बार फिर iPhone 15 को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जिसमें खुलासा किया गया है कि, कंपनी अपने 15 सीरीज में थर्ड पार्टी चार्जर के जरिए फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट ऑफर कर सकती है। इसके साथ ही आईफोन 15 प्रो में सबसे फास्ट वायर्ड चार्ज सपोर्ट को भी शामिल किया जा सकता है। तो आईए आपको इस नए सीरीज की सामने आई डिटेल के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।
प्रीमियम एंड्रॉयड हैंडसेट में मिलता है इतना फास्ट चार्जिंग स्पीड
TomsGuide की मानें तो, iPhone 15 सीरीज को 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। वहीं iPhone 15 Pro को कंपनी 27W तक की चार्जिंग स्पीड दे सकती है। आपको बता दें, ये केवल लीक जानकारी है, कंपनी ने अपने इस अपकमिंग हैंडसेट को लेकर अभी तक ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। जिसके लिए आपको इस हैंडसेट के लॉन्चिंग तक इंतजार करना पड़ेगा। स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां आज कल प्रीमियम सेगमेंट Android स्मार्टफोन में 65W, 80W, 100W और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे रही हैं। जिसकी मदद से यूजर्स अपने हैंडसेट को फास्ट चार्ज कर सकते हैं और अपने समय की भी बचत कर सकते हैं।

आपको बता दें, अभी तक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट लिमिटेड रहा है। एप्पल की ओर से 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था। लेकिन अब कंपनी अपने अलगे सीरीज में मैगसेफ एसेसरीज का सपोर्ट देगी। इसके अलावा एप्पल की तरफ से USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी इस हैंडसेट के साथ दिया जा सकता है। जिसकी मदद से आईफोन लवर्स अपने हैंडसेट को फास्ट चार्ज भी कर पाएंगे। कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो एप्पल के मैगसेफ चार्जर की कीमत 16 डॉलर (करीब 1300) रुपये तक हो सकती है।
Apple iphone 15 सीरीज लॉन्च से पहले ही कंपनी iPhone 12 को बंद कर सकती है। इसके साथ ही iPhone 13 और iPhone 14 के प्रो और मैक्स मॉडल्स को भी बंद करने का फैसला ले सकती है। आपको बता दें, एप्पल हर साल अपने 3 साल पुराने मॉडल को नए लॉन्चिंग से पहले बंद करता है।


Click it and Unblock the Notifications








