Home
Mobile

iPhone 15 की लॉन्च डेट आई सामने!, इस खास बदलाव के साथ देगा दस्तक

Apple के iPhone 15 सीरीज का आईफोन लवर्स को बेसब्री से इंतजार है। यह फोन इस साल सितंबर में दस्तक देने वाला था। लेकिन इस सीरीज को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो किसी कारण वश इस अपकमिंग सीरीज को सितंबर के बजाय अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अब तक अपने सभी नए सीरीज को सीरीज में ही लॉन्च किया था। जिससे आईफोन 15 सीरीज का भी लोगों को सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद थी।

iPhone 15 Series की लॉन्च डेट

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी 1 सितंबर 2023 को अपने नए सीरीज iPhone 15 को लॉन्च करेगी। जिसके तहत 4 मॉडल को पेश किया जाएगा। आपको बता दें, सितंबर एप्पल के लिए बहुत ही खास महीना है। जिसमें वह अपने नए सीरीज को फोन्स को लॉन्च करती आई है। हालांकि, बैंक ऑफ अमेरिका के विश्लेषक वामसी मोहन की मानें तो iPhone 15 सीरीज में कुछ हफ्तों की देरी हो सकती है। जिसका खास कारण सप्लाई चेन की समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आईफोन 15 सीरीज से को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

iPhone 15 की लॉन्च डेट आई सामने!, इस खास बदलाव के साथ देगा दस्तक

iPhone 15 सीरीज के लीक स्पेक्स

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इस इस सीरीज के तहत सभी वेरिएंट्स को Dynamic Island फीचर के साथ लाया जाएगा। इसके बेस मॉडल में ए16 बायोनिक चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल्स को कंपनी के लेटेस्ट बायोनिक ए17 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। आपको बता दें, इससे पहले के आईफोन मॉडल्स को लाइटनिंग पोर्ट के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन इस साल लॉन्च होने वाली iPhone 15 Series मॉडल्स को यूएसबी टाइप सी पोर्ट से पैक्ड किया जा सकता है। इसके साथ ही आईफोन 15 सीरीज को बड़ी बैटरी के साथ लाया जाएगा। जो अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होगा। इतना ही नहीं iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को iPhone 14 Pro मॉडल के मुकाबले पतले बेजेल्स के साथ लाया जा रहा है। Apple आपूर्तिकर्ता बेजल आकार को छोटा करने के लिए एक नई डिस्प्ले निर्माण प्रक्रिया का यूज कर रहे हैं। इसके अलावा इस सीरीज के प्रो मैक्स मॉडल बड़े कैमरे के साथ दस्तक दे सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 15 Series models can be packed with USB Type C port. Along with this, the iPhone 15 series will be brought with a bigger battery. Along with this, the iPhone 15 Pro and iPhone 15 Pro Max are being brought with thinner bezels than the iPhone 14 Pro model.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X