Home
Mobile

iPhone 15 Series की भारत में इस दिन से शुरू हो रही बिक्री, Amazon और Flipkart पर हुए लिस्ट, जानें सभी डिटेल

iPhone 15 Series Sale: Apple ने अपनी लेटेस्ट सीरीज iPhone 15 को कई बदलाव के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज की लॉन्चिंग के साथ ही भारत में इसकी कीमतों का भी खुलासा कर दिया गया है। नए सीरीज के iPhone 15 pro मॉडल की बिक्री 22 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी। जिसे ग्राहक अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। फिलहाल Amazon और Flipkart पर इसे लिस्ट कर दिया गया है। तो चलिए आपको इस सीरीज की बिक्री से लेकर इसकी कीमत और स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

इस दिन से शुरू होगी सेल

अगर आप भी इस सीरीज को खरदीने के इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता दें, एप्पल के अनुसार फिलहाल इस सीरीज के प्रो मॉडल्स के लिए प्री-ऑर्डर 15 सितंबर से शुरू किए जाएंगे। इसी के साथ आईफोन 15 सीरीज के Pro मॉडल्स की सेल आगामी 22 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी। हालांकि कंपनी ने अपने दोनों स्टैडर्ड मॉडल की सेल डेट और प्री-बुकिंग की डेट का खुलासा नहीं किया है। इसके लिए ्रग्राहकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

iPhone 15 Series अमेजन और फ्लिपकार्ट पर हुए लिस्ट, जानें बिक्री डेट

Amazon और Flipkart पर लिस्टेड

इस न्यूली सीरीज iPhone 15 को अमेजन और फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। अमेजन ने एप्पल के आईफोन नए सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट पेश किया है, जिसमें यह जानकारी दी गई है कि, आईफोन 15 प्रो 15 सितंबर से प्री-आर्डर और 22 सितबंर से सेल पर आ रहा है। वहीं जब ग्राहक फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 सर्च करता हैं तो उसे ये डिवाइस Coming Soon के साथ शो होगा।
iPhone 15 सीरीज की भारत में कीमत
iPhone 15 Series के लॉन्च होतो ही Apple ने भारत में इनकी कीमतों का खुलासा कर दिया है। इस सीरीज iPhone 15 की कीमत 79,900 रुपये से लेकर 1,09,900 रुपये तक तय की गई है। इस सीरीज के दूसरे मॉडल iPhone 15 plus की शुरूआती कीमत 89,900 रुपये है जो 1,19,900 रुपये तक रखी गई है। वहीं iPhone 15 Pro की कीमत 1,34,900 रुपये से शुरू होकर 1,84,900 रुपये तक जाएंगी और इस सीरीज के टॉप मॉजल iPhone 15 Pro Max की कीमत 1,59,900 रुपये से शुरू होकर 1,99,900 रुपये तक तय की गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 15 Series has been listed on Amazon and Flipkart. The sale of whose pro model will be started from September 22. Whereas for Pro models, customers can pre-order from September 15.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X