Home
Mobile

iPhone 15 सीरीज की लॉन्च डेट आई सामने, कुछ खास बदलाव के साथ सितंबर में इस दिन होगी धमाकेदार एंट्री

iPhone 15 Series Launch Date Revealed: अगर आप भी Apple के अपकमिंग iPhone 15 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। तो आपके लिए गुड न्यूज है। इस सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा हो चुका है। जी हां, टिपस्टर अभिषेक यादव ने इस सीरीज को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है। टिपस्टर के अनुसार कंपनी अगले महीने यानि कि, सितंबर में इस सीरीज को कुछ खास बदलाव के साथ पेश करेगी। इसके लिए एप्पल कैलिफोर्निया के एप्पल पार्क में लॉन्च इवेंट का आयोजन करेगी। इसके साथ ही टिपस्टर ने इसके प्री-ऑर्डर को लेकर भी जानकारी शेयर की है। तो चलिए आपको इस सीरीज के बारें में अब तक सामने आई सभी अपडेट से रूबरू करवाते हैं।

15 सितंबर से शुरू हो सकता है प्री-ऑर्डर

टिपस्टर अभिषेक यादव की मानें तो इस फोन को कंपनी 13 सितम्बर को कई अपडेट का साथ लॉन्च कर सकती है। जिसके बाद इस फोन पर प्री-आर्डर 15 सितम्बर से शुरू किया जा सकता है। इतना ही नहीं इस अपकमिंग फोन की सेल 22 सितम्बर से कंपनी शुरू कर देगी।

iPhone 15 सीरीज सितंबर में इस दिन होगा लॉन्च, मिलेंगे ये खास बदलाव

iPhone 15 सीरीज के संभावित स्पेक्स

अब तक सामने आए लीक्स की मानें तो iPhone 15 को कंपनी थोड़े घुमावदार किनारे और डिस्प्ले के चारों ओर पतले बेजेल्स के साथ लाएगी। इस सीरीज के तहत सभी 4 नए मॉडल में लाइटनिंग की जगह डायनेमिक आइलैंड और यूएसबी-सी टाइप की फैसिलिटी दी जाएगी।

इसके अलावा कंपनी प्रो मॉडल में स्टेनलेस स्टील फ्रेम के बदले टाइटेनियम से बने नए फ्रेम को शामिल कर सकती है। वहीं लीक्स के अनुसार कंपनी iPhone 15 और 15 Plus को A16 बायोनिक चिपसेट का सपोर्ट के साथ बाजारों में उतार सकती है। जबकि iPhone 15 Pro और 15 Pro Max को नई A17 चिप के साथ लाया जा सकता है। प्रो मॉडल में कंपनी बेहतर ऑप्टिकल जूम के लिए एक नया पेरिस्कोप लेंस को भी शामिल कर सकती है। इसके साथ सामने आए अब तक कई रिपोर्ट्स में इस बात का भी दावा किया गया है कि, एप्पल की iPhone 15 सीरीज की कीमत मौजूद सीरीज के मुकाबले 200 डॉलर ज्यादा होगी।

आपको बता दें, कि इस अपकमिंग सीरीज की लॉन्चिंग लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro and iPhone 15 Pro Max will be launched simultaneously under the iPhone 15 series. According to the new leaks that have surfaced, this phone is going to enter the markets on 13th September.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X