Home
Mobile

भारत में iPhone 15 Series की प्री-बुकिंग आज से शुरू, ऐसे करें ऑर्डर, जानें कीमत

iPhone 15 Series Pre-booking: आईफोन 15 सीरीज की भारत में आज से प्री-बुकिंग शुरू होने जा रही है। इस लेटेस्ट सीरीज की ग्राहक शाम 5:30 बजे से Apple की वेबसाइट और स्टोर पर प्री-बुक कर सकेंगे। एप्पल ने बीते 12 सितंबर को आईफोन 15 सीरीज पर दे पर्दा उठाया है। जिसके तहत एक साथ iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro और 15 Pro Max चार मॉडल को पेश किया गया। सबसे खास बात यह है कि, इस नए सीरीज को कंपनी ने कई खास बदलाव के साथ लॉन्च किया है। जिसमें USB-C चार्जिंग पोर्ट, 48MP कैमरा और A17 Pro बायोनिक चिप को शामिल किया गया है। तो चलिए आपको आगे इसकी प्री-बुकिंग कैसे कर सकते हैं, डिटेल्स बताते हैं।

इन स्टेप्स को फॉलो कर करें बुकिंग

सबसे पहले आपको Apple iPhone की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आप Top Menu में जाएं। इसके बाद ड्रॉप डाउन से iPhone 15 या फिर iPhone 15 Pro को सेलेक्ट करिए। यहां आप नए सीरीज iPhone Prices को देख लें। इसके बाद अपने पसंदीदा मॉडल को चुन लें। यहां आपको बता दें कि, iPhone 15 पर क्लिक करने पर आपके सामने ऑप्शन में iPhone 15 और iPhone 15 Plus शो होंगे। वहीं अगर आप iPhone 15 Pro पर क्लिक करेंगे तो आपको iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के ऑप्शन मिलेंगे। अब आपको अपने फेवरेट कलर का चुनाव करना होगा और No-trade in ऑप्शन पर टैप करें। अगर आपको Accidental Damage Protection चाहिए तो Apple Care+ पर टैप करें, वरना Applecare + Coverage का चुनाव करें। आखिर में आपको पेमेंट का ऑप्शन चुनना है। ऐसे आप भी इस सीरीज को ऑर्डर कर सकते हैं।

भारत में iPhone 15 Series की प्री-बुकिंग आज से शुरू, ऐसे करें ऑर्डर

शाम 5:30 बजे से शुरू होगी प्री-बुकिंग

आपको बता दें, कंपी लॉन्च के साथ ही अपने लेटेस्ट सीरीज की प्री-बुकिंग डेट का खुलासा कर दिया था। प्री-बुकिंग आज शाम 5:30 बजे शुरू हो रही है। कंपनी ने अपने नए सीरीज के लॉन्च के साथ ही पुराने मॉडल्स को बंद करने की योजना बनाई है, जिसमें iPhone 12, iPhone 13 mini, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को शामिल किया गया है।

iPhone 15 प्रो मॉडल्स की कीमत

इस लेटेस्ट सीरीज के प्रो मॉडल्स की कीमतों की बात करें तो iPhone 15 Pro के 128GB मॉडल की कीमत 1,34,900 रुपये, है। वहीं इसके 256 GB मॉडल की कीमत 1,44,900 रुपये , 512 GB मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपये और 1TB मॉडल की कीमत कंपनी ने 1,84,900 रुपये तय किया है। iPhone 15 Pro Max की कीमत की बात करें तो इसके 256 GB मॉडल की कीमत 1,59,900 रुपये, 512GB मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपये और 1TB मॉडल की कीमत 1,99,900 रुपये भारत में तय हुआ है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Pre-booking of iPhone 15 series in India starts from today. iPhone lovers can pre-book iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, 15 Pro Max on Apple's website and stores from 5:30 pm onwards.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X