iPhone 15 Series की कीमत डिटेल आई सामने, इस प्राइज के साथ हो सकती है फोन की एंट्री, यहां जानें सबकुछ
iPhone 15 Series Price: iPhone यूजर्स की नजरें 14 Series के बाद अब iPhone 15 Series पर टिकी हैं। एप्पल लवर्स को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। जिसे कंपनी जल्द ही लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। इस सीरीज के तहत कंपनी Iphone 15, 15 plus, 15 Pro और 15 Pro max एक साथ चार मॉडल्स को ला सकती है। फिलहाल इस सीरीज को लॉन्च होने में अभी दो महीने का समय है। इससे पहले ही इस अपकमिंग सीरीज की कीमत की डिटेल्स सामने आ चुकी है। तो आइए आपको इस सीरीज के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की कीमत की लीक जानकारी विस्तार से बताते हैं।
iPhone 15 सीरीज के संभावित फीचर्स
इस सीरीज के लॉन्च से पहले ही इसके कई स्पेक्स सामने आ चुके हैं। जिसमें खुलासा किया गया है कि, एप्पल अपने इस हैंडसेट को यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ पेश कर सकती है। वहीं स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए आईफोन 15 वेरिएंट्स को A16 बायोनिक चिपसेट, आईफोन 15 प्रो मॉडल्स को A17 बायोनिक प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

iPhone 15 Series के संभावित कीमत
लीक जानकारी के अनुसार कंपनी अपने इस अपकमिंग सीरीज आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल को पुराने मॉडल से लगभग 200 डॉलर ज्यादे की कीमत के साथ पेश कर सकती है। आपको बता दें, वर्तमान में यूएस में iPhone 14 Pro की कीमत 999 डॉलर यानि कि, लगभग 82,209 रुपये हैं। ऐसे में एनालिस्ट का अनुमान सही साबित हुआ तो iPhone 15 Pro की कीमत 1199 डॉलर यानि कि, लगभग 98,668 रुपये के साथ दस्तक दे सकता है।
वहीं, iPhone 14 Pro Max की कीमत 1099 डॉलर यानि कि, लगभग 90,438 रुपये है, ऐसे में iPhone 15 Pro Max की कीमत 1299 डॉलर यानि कि, लगभग 1,06,897 रुपये तय किया जा सकता है।
खास बात यह है कि, यह फोन भारतीय बाजार यूएस की कीमत से कहीं ज्यादा कीमत के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें जीएसटी और कस्टम ड्यूटी के साथ कई अन्य चार्ज भी जुड़ेंगे।
आपको बता दें, iPhone पर भारत में चल रहे Amazon Apple सेल डेज के दौरान iPhone 14 की कीमत में गिरावट आई है। IPhone 14 को सितंबर 2022 में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लॉन्च हुए कुछ महीने हो चुके हैं और ग्राहक Amazon Apple सेल डेज के दौरान अपने पैसे का बेहतर कीमत पा सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर iPhone 14 को 67,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। IPhone 14 Plus (रिव्यू) पर भी अमेजन पर 13,000 रुपये की छूट मिली है।


Click it and Unblock the Notifications








