Apple iPhone 15 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, इन प्रोडक्ट्स की भी होगी एंट्री, देखें लिस्ट
Apple iPhone 15: अगर आपको भी Apple के आईफोन 15 सीरीज का इंतजार है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अपने फैन्स के इंतजार को खत्म करते हुए, कंपनी ने इस सीरीज के लॉन्च डेट का ऑफिशियली अनाउंसमेंट कर दिया है। एप्पल 12 सितंबर को AppleEvent की शुरुआत करने जा रही है। जिसमें कंपनी आईफोन 15 सीरीज सहित Apple Watch Series 9 और Apple Watch Ultra 2 को भी लॉन्च कर सकती है। तो चलिए आपको आगे इस आर्टिकल में बताते हैं कि, इस इवेंट में क्या कुछ खास होने वाला है।
Apple Event का समय
एप्पल का यह मेगा इवेंट12 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान Apple सीईओ टिम कुक नए iPhone सीरीज को लॉन्च करेंगे। कंपनी ने अपने इस इवेंट को Wonderlust नाम दिया है। अगर आप भी इस इवेंट को देखना चाहते हैं तो इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube पर लाइव देखा देख सकते हैं।
iPhone 15 Series के फीचर्स
आईफोन 15 सीरीज को नए डिजाइन, पतले बेजेल्स के साथ लाया जा सकता है। इसमें यूजर्स को नए कलर ऑप्शन मिलेंगे । वहीं आईफोन 15 प्रो और आईफोन iPhone 15 Pro मॉडल को यूएसबी-सी पोर्ट के साथ लाया जा सकता है। यह यूनिवर्सल चार्जिंग स्टैंडर्ड के साथ आएगा। लाइटनिंग पोर्ट के जरिए इसकी डाटा ट्रांसफर स्पीड भी काफी तेज होगी। 15 प्रो मैक्स को कंपनी कुछ खास बदलाव के साथ ला सकती है। जैसे कि, इन मॉडल्स को A17 Bionic चिप, स्मार्टफोन में पहला 3 नैनोमीटर चिपसेट, एक्शन बटन, एक प्रोग्राम बटन जो म्यूट स्विच को रिप्लेस कर सकता है। इसके अलावा टाइटेनियम फ्रेम, एक हल्का मेटल जो स्टेनलेस स्टील की जगह ले सकता है। इसके अलावा यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट लाइटनिंग पोर्ट को रिप्लेस कर सकता है। बैटरी बैकअप भी पहले की मॉडल की तुलना में बेहतर हो सकती है।

Apple Watch Series 9
Apple Watch Series 9 को नई टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है। इस सीरीज को S9 चिप के साथ लाए जाने की उम्मीद है। जो अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होगा। नई चिप A15 चिप पर बेस्ड हो सकती है। यह नई वॉच ब्लूटूथ डेटाबेस को सपोर्ट करेगी। आपको बता दें इस वॉच को एल्यूमीनियम फिनिशिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








