iPhone 15 Ultra को Galaxy S23 Ultra जैसे कैमरा फीचर्स के साथ किया जाएगा लॉन्च, रिपोर्ट
iPhone 15: Apple लवर्स iPhone 15 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कंपनी अपने यूजर्स के इंतजरा को खत्म करते हुए इस सीरीज को जल्द लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। एक रिपोर्ट की मानें तो यह अपकमिंग सीरीज अगले महीने 12 से 13 सितम्बर को दस्तक दे सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन इस सीरीज के सभी मॉडल की जानकारी धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। फिलहाल iPhone 15 Ultra को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जिसके अनुसार इस मॉडल को कंपनी Galaxy S23 Ultra जैसे कैमरा फीचर्स के साथ ला सकती है।
iPhone 15 Ultra को मिलेगा Galaxy S23 Ultra जैसा कैमरा
रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी (Apple) इस बार टॉप एंड मॉडल Ultra को बनाने का विचार कर रही है। वहीं iPhone 15 Ultra को लेकर नई रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि, iPhone 15 Ultra को 10x ऑप्टिकल जूम लेंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इस मॉडल में पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस की भी फैसिलिटी दी जा सकती है। आपको बता दें, इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग (Samsung) ने अपने Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन को 10x ऑप्टिकल जूम लेंस के साथ पेश किया है। इससे पहले इस मॉडल को लेकर सामने आई जानकारी में बताया गया था कि, iPhone 15 Ultra को 5x या 6x ऑप्टिकल जूम लेंस के साथ लाया जाएगा ।

iPhone 15 Ultra कई मायनों में 15 Pro से अलग होगा
अब तक सामने आ रही जानकारी के अनुसार iPhone 15 Ultra को बड़े डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। जिसमें iPhone 14 Pro Max की तरह 6.7 इंच के डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही पुराने मॉडल से अलग नए आईफोन (iPhone) में सिग्नेचर रिंग, साइलेंट स्विच की जगह एक्शन बटन के साथ पेश किया जा सकता है।
iPhone 15 सीरीज में देखने को मिल सकते हैं ये खास बदलाव
इस बार iPhone 15 सीरीज में लाइटनिंग पोर्ट की जगह कंपनी USB C पोर्ट दे सकती है। इससे न सिर्फ फास्ट चार्जिंग की जा सकेगी, बल्कि आईफोन की बैटरी को काफी बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही साथ नॉच की जगह 15 सीरीज में डायनामिक आइलैंड को अपडेट किया जाएगा। इसका मुख्य कारण आईफोन 14 सीरीज में ज्यादातर यूजर्स द्वारा इसे पसंद किया गया है। जिससे कंपनी ने अपने अपकमिंग सीरीज से नॉच को पूरी तरह से हटाने का फैसला किया है। iPhone 15 सीरीज में 35 वॉट का चार्जर दिया जा सकता है, पिछले साल कंपनी ने 35W का एक पावर एडाप्टर बनाया था जो यूएसबी-सी चार्जिंग ऑफर करता है।


Click it and Unblock the Notifications








