Home
Mobile

iPhone 15 Ultra होगा अब तक का सबसे महंगा iPhone, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान

iPhone 15 Ultra होगा अब तक का सबसे महंगा iPhone

Apple के iPhone 15 Ultra का प्राइस ऑनलाइन लीक हो चूका है। यह काफी आश्चर्यजनक बात है की नए iPhone का अनावरण कुछ हफ्तों पहले ही हुआ है और अब एक साल बाद iPhone 15 सीरीज भी आ जाएगी। iPhone 15 Ultra के प्राइस की लीक होने की उम्मीद किसी को भी नहीं थी।

मिली जानकारी के अनुसार, iPhone 15 Ultra की कीमत 1,299 डॉलर से होगी। Apple की योजनाओं के अनुसार, iPhone के Pro Max मॉडल का नाम बदलकर iPhone Ultra रखा जाएगा। इससे कंपनी यही दिखाना चाहेगी की उनका यह प्रोडक्ट लोगों के लिए सबसे बेस्ट चीजें ऑफर करेगा जिससे इसके दामों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

iPhone 15 Ultra की कीमत जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

लीक हुई खबर के अनुसार, Apple का iPhone 15 Ultra अपने पुराने मॉडल की कीमत को देखते हुए इसका प्राइस 200 डॉलर से बढ़ाएगा। इससे इसकी कीमत 1,299 डॉलर हो जाएगी। जिसकी भारत में कीमत 1,07,330 रुपये हो जाएगी। मगर यह संभव नहीं है की स्मार्टफोन की कीमत भारत में इतनी ही रहे। iPhone 15 Ultra यहाँ कस्टम ड्यूटी चार्ज और अन्य तरह के चार्ज को मिलाकर करीब 1,39,900 रुपये में आएगा। यह स्मार्टफोन US में 1,099 डॉलर्स, यानी 90,810 रुपये की कीमत पर बेचा जाएगा।

ट्विटर पर लेकर हुई खबर के अनुसार, USA में भी iPhone 15 Ultra काफी महंगा होने वाला है। ट्विटर पर लीक हुई खबर के अनुसार, USA में भी यह iPhone काफी महंगा होने वाला है। Apple साल दर साल अपना मार्जिन खोता जा रहा है, और इसका कारण है कंपनी का बढ़ता प्रोडक्शन, कॉस्ट और इन्फ्लेशन।

जानें iPhone 15 के बारे में

iPhone 14 Pro मॉडल की तरह iPhone 15 के वैरिएंट भी न्यू डायनामिक आइलैंड फीचर के साथ आएंगे। वहीं इसके स्टैंडर्ड मॉडल में भी यह फीचर रहेगा। पर इस स्टैंडर्ड स्मार्टफोन में आपको Apple का ProMotion टेक सपोर्ट नहीं मिलेगा। Android फोन के LTPO टेक की तरह Apple का ProMotion काम करता है। यह आपके कंटेंट का रिफ्रेश रेट अपने आप 1Hz से 120Hz के बीच एडजस्ट करता है। जिससे इसकी बैटरी में बचत होती है। यह फीचर iPhone 15 में दिया जायेगा।

वहीं जानकारी के अनुसार, Apple अपने पुराने chipset को कम प्राइस वाले मॉडल के साथ पेश करेगा वहीं नए chipset को Pro वैरिएंट के साथ ऑफर करेगा। Apple का iPhone 15 और iPhone 15 Plus नया A15 chipset पैक करेगा। Pro और Ultra मॉडल के लिए Apple A17 bionic chipset तैयार करेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of Apple's iPhone 15 Ultra has been leaked online. It is quite surprising that the new iPhone has been unveiled just a few weeks ago and now a year later the iPhone 15 series will also arrive. No one expected the price of iPhone 15 Ultra to be leaked. According to the information received, the price of iPhone 15 Ultra will be from $ 1,299.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X