iPhone 15 vs iPhone 14: चार्जिंग पोर्ट से लेकर कीमत तक, नए आईफोन में मिलेंगे ये खास बदलाव, जानें
iPhone 15 vs iPhone 14: आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए एप्पल ने अपने नए स्मार्टफोन आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत 4 नए आइफोन को मार्केट में पेश किया गया है। जिसकी कीमत कंपनी ने 79,900 रुपये से लेकर 1,99,900 रुपये तक तय किया है। इसके साथ ही पुराने आईफोन मॉडल की कीमत में दबरदस्त कटौती की गई है। आपको बता दें, कंपनी ने लेटेस्ट सीरीज को iPhone 15 को कई नए अपडेट्स के साथ पेश किया है। तो चलिए आपको इस नए iPhone 15 और iPhone 14 के बीच चार्जिंग पोर्ट से लेकर कीमत और फीचर्स तक में मिलने वाले अंतर को बताते हैं।
iPhone 15 vs iPhone 14 कीमत
iPhone 15 सीरीज को भारतीय बाजार में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं 14 सीरीज को भी कंपनी ने 79,900 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ ही लॉन्च किया था। जिसे अब महज 59,900 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
iPhone 15 vs iPhone 14 चार्जिंग पोर्ट
एप्पल ने अपने नए सीरीज iPhone 15 को USB-C पोर्ट सपोर्ट के साथ पेश किया है। यह यूनिवर्सल पोर्ट पहले से कहीं ज्यादा फास्ट स्पीड से फोन को चार्ज कर सकेगा। वहीं iPhone 14 को कंपनी ने पुराने लाइटनिंग पोर्ट के साथ ही मार्केट में उतारा था।
iPhone 15 vs iPhone 14 डिस्प्ले
iPhone 15 में 6.1 इंच सुपर रेटिन XDR OLED डिस्प्ले मिल रहा है। आईफोन 15 को Dynamic Island फीचर से लैस किया गया है। वहीं iPhone 14 को नॉच (Notch) फीचर के साथ उतारा गया था।

iPhone 15 vs iPhone 14 प्रोसेसर
एप्पल अपने 15 सीरीज को पहले से ज्यादा फास्ट और पावरफुल Apple A16 प्रोसेसर से लैस किया है। वहीं iPhone 14 को कंपनी ने Apple A15 चिपसेट के साथ लाया था।
iPhone 15 vs iPhone 14 कैमरा
फोटोग्राफी के लिए लेटेस्ट आईफोन 15 में 48 MP के साथ 12 MP कैमरा का एक अन्य कैमरा दिया गया है। कंपनी ने अपने पिछले मॉडल के मुकाबले अपने नए सीरीज के कैमरा को बेहतर क्वालिटी के साथ पेश किया है। वहीं iPhone 14 को कंपनी ने 12 MP मेन कैमरा और 12 MP अन्य कैमरा के साथ पेश किया था।
iPhone 15 vs iPhone 14 कलर
iPhone 15 में यूजर्स को येलो , पिंक ब्लैक, लाइट ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। वहीं iPhone 14 को कंपनी ने ब्लू मिडनाइट, स्टारलाइट, रेड और पर्पल कलर ऑप्शन के साथ लाया था। हालांकि बाद में इसमें एक और नया कलर येलो ऑप्शन को जोड़ा गया था।


Click it and Unblock the Notifications








