iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 16 Plus की घट गई कीमत; कौन सा फोन खरीदना होगा बेस्ट
iPhone 15, iPhone16 vs iPhone 16 Plus Price Drop: अगर आप नया iPhone खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये सही समय है। Amazon और JioMart जैसे ऑनलाइन रिटेलर iPhone 16, iPhone 16 Plus और यहां तक कि 2023 के iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। इसके अलावा आपको इन डिवाइस पर बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं।
ऐसे में ये प्रीमियम डिवाइस अब तक की सबसे कम कीमतों में उपलब्ध हो रहे हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि कौन सा मॉडल खरीदना सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है? यहां हम इन तीनों डिवाइस के ऑफर्स और कीमत के बारे में जानेंगे। साथ ही ये भी देखेंगे कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा डिवाइस बेस्ट है।

JioMart पर iPhone 16 की कीमत में गिरावट
सबसे पहले iPhone 16 की बात करते हैं, जिसे 79,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। iPhone 16 अब JioMart पर 70,490 रुपये में लिस्ट किया गया है यानी आपको इस फोन पर 9,410 रुपये की सीधी छूट मिल रही है।
इसके साथ ही प्लेटफॉर्म इस फोन पर बैंक ऑफर्स भी दे रहा है, जिसके तहत अगर आप ICICI, Axis या Kotak बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आप एक्स्ट्रा 4,000 रुपये की छूट पा सकते हैं।
इससे फोन की कीमत 66,490 रुपये रह जाती है। यह डील iPhone 16 को उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन में से एक बनाती है जो पूरी कीमत चुकाए बिना नवीनतम तकनीक चाहते हैं।
Amazon पर iPhone 16 Plus पर छूट
iPhone 16 Plus की बात करें तो अमेजन इस डिवाइस पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। इस फोन को 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह Amazon पर 81,990 रुपये में उपलब्ध है। यानी आपको 7,910 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा बैंक ऑफर के तहत ICICI, Axis, Kotak के साथ, आपको 4,000 रुपये की और छूट मिलती है, जिससे कीमत 77,990 रुपये हो जाती है।
ये ऑफर अब तक का सबसे बेस्ट ऑफर है, अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए सबसे सही मौका हो सकता है।
JioMart पर iPhone 15 की कीमत में कमी
अगर आप कम पैसे खर्च करके iPhone 15 लेना चाहते हैं तो अब JioMart पर इसे सिर्फ 61,490 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है । बता दें कि उस फोन को 79,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, यानी आपको 18,410 रुपये की भारी छूट मिल रही है।
बैंक ऑफर के तहत आप इसे 58,490 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। यानी ये फोन 60000 से कम कीमत में उपलब्ध है।
iPhone 15, iPhone16 vs iPhone 16 Plus कौन सा बेस्ट
डिस्प्ले: iPhone 15 और iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन है, जबकि iPhone 16 Plus में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले है।
प्रोसेसर: iPhone 15 A16 बायोनिक चिप पर चलता है, जबकि iPhone 16 और 16 Plus में एडवांस A18 चिप दिया गया है, जो गेमिंग और परफॉरमेंस-हैवी ऐप्स के लिए बेस्ट है।
कैमरा: हालांकि रियर कैमरा के मामले में तीनों मॉडल में ज्यादा अंतर नहीं है। इन डिवाइस में 2x जूम के साथ 48MP का मुख्य कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड है। iPhone 16 सीरीज में फॉस्ट फोटो और वीडियो एक्सेस के लिए एक नया कैमरा कंट्रोल बटन भी जोड़ा गया है।
ऐसे में अगर आपके लिए परफॉर्मेंस और फ्यूचर-प्रूफिंग सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं, तो iPhone 16 सही ऑप्शन होगा
वहीं अगर आप बड़ी स्क्रीन चाहते हैं तो iPhone 16 Plus ज्यादा सही ऑप्शन है। अगर आपका बजट कम है, तो iPhone 15 अपनी मौजूदा छूट वाली कीमत पर बढ़िया वैल्यू देता है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद होगा और आपको अपने लिए सही डिवाइस चुनने में मदद करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








