Home
Mobile

Diwali Sale 2025: iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 में कौन है सबसे बेहतर डील? जानें कीमत, फीचर्स और बैंक ऑफर

iPhone 15 vs iPhone 16 vs iPhone 17: दिवाली का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स ने भी धूम मचा दी है। Flipkart Big Billion Days Sale के ठीक कुछ दिन बाद कंपनी ने Flipkart Big Bang Diwali Sale 2025 की घोषणा कर दी है। वहीं दूसरी ओर, Amazon Great Indian Festival (Diwali Edition) पहले से ही लाइव है।

दोनों प्लेटफॉर्म्स पर इस बार सबसे ज्यादा नजरें Apple के लेटेस्ट iPhones पर - खासकर iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 पर टिकी हैं। अगर आप भी इन तीनों में से किसी एक को खरीदने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कौन-सा iPhone इस दिवाली आपके लिए सही रहेगा।

 iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 में कौन है सबसे बेहतर डील?

iPhone 15 vs iPhone 16 vs iPhone 17- प्राइस

iPhone 15 को भारत में ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब यह Amazon Great Indian Festival 2025 में ₹58,999 तक के ऑफर में मिल रहा है। कुछ बैंक कार्ड्स और एक्सचेंज ऑफर्स जोड़ने पर इसकी इफेक्टिव कीमत ₹54,999 तक पहुंच रही है, यानी यह सबसे ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी iPhone बन चुका है।

iPhone 16, जो पिछले साल आया था, लॉन्च के समय ₹79,900 में पेश हुआ था। अब यह Amazon पर दिवाली सेल के दौरान ₹66,990 में उपलब्ध है। Flipkart ने अभी अपने ऑफर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह भी ₹65,999 के आसपास मिलेगा।

वहीं, iPhone 17 फिलहाल सबसे नया और हाई-एंड ऑप्शन है। यह दोनों प्लेटफॉर्म्स पर ₹82,900 में लिस्टेड है। हालांकि डिस्काउंट बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन बैंक ऑफर्स से करीब ₹3,000 तक की बचत हो सकती है। यानी इफेक्टिव प्राइस लगभग ₹79,999 तक पहुंच जाएगी।

iPhone 17: नए फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस

Apple ने iPhone 17 में कई अपग्रेड किए हैं। इसमें 6.3-इंच OLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फोन A19 चिपसेट, 8GB RAM और Wi-Fi 7 सपोर्ट के साथ आता है।

इसकी बैटरी भी बेहतर है। 3,692mAh की पावर जो iPhone 16 से करीब 6 घंटे ज्यादा बैकअप देती है। कैमरा में 48MP Fusion लेंस + 12MP टेलीफोटो, और 18MP फ्रंट कैमरा मिलता है जो 4K वीडियो और 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है।

iPhone 16: अब भी दमदार और किफायती विकल्प

iPhone 16 में 6.1-इंच Super Retina XDR डिस्प्ले, A18 Bionic चिप, और 8GB RAM मिलती है। कैमरा में 48MP + 12MP डुअल रियर सेटअप और 12MP फ्रंट कैमरा है।
यह फोन स्मूद परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है, और अब सेल के दौरान इसकी कीमत इसे और आकर्षक बनाती है।

iPhone 15: बेस्ट वैल्यू फॉर मनी iPhone

अगर आपका बजट ₹55,000-₹60,000 के अंदर है, तो iPhone 15 इस दिवाली का सबसे बढ़िया डील साबित हो सकता है। यह A16 Bionic चिप, 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और 48MP कैमरा सेटअप के साथ आता ह, जो iPhone 14 Pro जैसी परफॉर्मेंस देता है। यानी कम कीमत में प्रीमियम Apple एक्सपीरियंस।

कौन-सा iPhone खरीदना बेहतर रहेगा?

  • अगर आप लेटेस्ट फीचर्स और फ्यूचर-प्रूफ ऑप्शन चाहते हैं, तो iPhone 17 सही रहेगा।
  • अगर आप किफायती लेकिन पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो iPhone 16 बढ़िया चॉइस है।
  • अगर आप बजट में iPhone एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो iPhone 15 एक स्मार्ट डील है जो इस दिवाली सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन सकता है।

दिवाली सेल के दौरान Flipkart और Amazon दोनों पर इन तीनों iPhones की डील्स पर नजर बनाए रखें, क्योंकि Early Access ऑफर्स ही सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 15 vs iPhone 16 vs iPhone 17: Best Diwali 2025 Deals, Prices, and Offers Compared
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X