iPhone 15 एक नए डिजाइन के साथ होगा पेश, जाने होने वाले बदलाव

iPhone 15 के CAD (कंप्यूटर-एडेड डिज़ाइन) रेंडर इस साल सितंबर में फोन के एक्सपेक्ट लॉन्च से पहले ऑनलाइन सामने आ आए हैं। 9to5Mac द्वारा शेयर किए गए कुछ रेंडर के मुताबिक, रेगुलर iPhone 15 में फ्रंट पैन पर एक डायनामिक आइलैंड नॉच शामिल किया जाएगा , जो मौजूदा समय में iPhone 14 Pro और 14 Pro Max में मौजूद है। डायनेमिक आइलैंड डिस्प्ले के लिए एप्पल का लेटेस्ट इनोवेशन है। सभी नॉच डिज़ाइनों के समान, डिस्प्ले के इस अंडाकार आकार के हिस्से में फ्रंट कैमरा और फेस आईडी सेंसर शामिल है। हालाँकि, स्क्रीन के टॉप पर एक डायनेमिक आइलैंड शांत आकार-समायोजन एनीमेशन के साथ, अलर्ट या वास्तविक समय की जानकारी दिखा जा सकता है।
iPhone 15 में चार मॉडल शामिल
नई रिपोर्ट से पता चलता है कि Apple आने वाले सभी चार iPhone 15 मॉडल iPhone 15, iPhone 15 Max, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर उपलब्ध होगा। रेगुलर iPhone 15 (s) पर एक और बड़ा अपडेट मालिकाना लाइटनिंग पोर्ट के बजाय USB-C पोर्ट चार्जिंग को जोड़ना होगा। USB-C पोर्ट पहले से ही कई Apple प्रोडक्टो, जैसे iPads और MacBooks में उपलब्ध है। टाइप-सी पोर्ट के लाभ में फास्ट डेटा ट्रांसफर स्पिड भी शामिल है।
iPhone 15 मॉडल में पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश
इसके अलावा, रेगुलर iPhone 15 मॉडल में पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ दोहरे कैमरे हो सकते हैं। तीसरा कैमरा और LiDAR सेंसर विशेष रूप से iPhone प्रो मोड में फीचर करेगा, इस मामले में, iPhone 15 Pro और 15 Pro। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या एप्पल पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर का यूज जारी रखेगा या नहीं। Apple iPhone 15 मॉडल की बैटरी में भी सुधार किए जा सकते हैं।

इस साल आईफोन 15 अल्ट्रा मॉडल भी हो सकता है लॉन्च
इसी बीच एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एप्पल इस साल आईफोन 15 अल्ट्रा मॉडल भी लॉन्च कर सकती है, जिसे अब तक का सबसे महंगा आईफोन बताया जा रहा है। Apple अपने सबसे प्रीमियम और शक्तिशाली डिवाइस , जैसे M1 Ultra SoC और Apple Watch Ultra के लिए "अल्ट्रा" मॉनीकर रखता है। एक अल्ट्रा आईफोन में प्रीमियम हार्डवेयर, बड़े और बेहतर कैमरे और एक बैटरी, और एक टॉप-ऑफ़-द-लाइन SoC - A17 बायोनिक SoC हो सकता है।
नए बदलावों में आईफोन और भी महंगे होंगे
नए बदलावों का मतलब यह भी है कि इस साल आईफोन और महंगे हो सकते हैं। मौजूदा समय में, भारत में रेगुरल iPhone 14 की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है और iPhone 14 Max वर्जव की कीमत 89,900 रुपये है। आईफोन 14 प्रो की कीमत 1,29,900 रुपये और 14 प्रो मैक्स की कीमत 1,39,900 रुपये से शुरू होती है।


Click it and Unblock the Notifications







