Home
Mobile

iPhone 15 सीरीज लाइव एक्टिविटी सपोर्ट और डायनेमिक आइलैंड नॉच के साथ होगा लॉन्च

Apple iPhone 15 Series: एप्पल अपने नए सीरीज आईफोन 15 (iPhone 15) को अगले महीने लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी चार नए हैंडसेट को एक साथ पेश करने वाला है। जिसमें आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स को शामिल किया जा सकता है। इस सीरीज को लेकर अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी है, लेकिन अब इस सीरीज के सभी मॉडल्स को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। जिसके अनुसार कंपनी अपने अपकमिंग सीरीज के सभी मॉडल्स को लाइव एक्टिविटी सपोर्ट के पेश करने वाली है। इससे पहले कंपनी ने डायनेमिक आइलैंड को iPhone 14 लाइनअप के साथ लॉन्च किया था। जिसे खास तौर पर प्रो वेरिएंट के लिए उपलब्ध कराया गया था।

जानें क्या है डायनामिक आइलैंड?

दरअसल कंपनी ने डायनामिक आइलैंड नाम से एक फीचर को लॉन्च किया था, जिस खास तौर पर iPhone 14 लाइनअप के प्रो वेरिएंट के साथ उपलब्ध कराया गया था। यह फैसिलिटी iPhone 14 Pro मॉडल पर गोली के आकार के कटआउट का उपयोग करती है। यह फीचर खास अलर्ट और सूचनाओं के लिए विस्तारित है। अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि, यह फीचर iPhone 15 के सभी मॉडल में उपलब्ध होगा।

iPhone 15 सीरीज लाइव एक्टिविटी सपोर्ट और डायनेमिक आइलैंड नॉच के साथ हो

iPhone 15 में देखने को मिल सकते हैं ये बदलाव

iPhone 15 के स्क्रीन के चारों तरफ बेजल्स कम होने की उम्मीद है। रेज्योलुशन भी पहले से काफी बेहतर हो सकता है। कंपनी अपने इस सीरीज को फेस आईडी सपोर्ट के साथ ला सकती है। इसके अलावा iPhone 15 सीरीज में नया प्रोसेसर और नया कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही साथ कंपनी नए वर्जन का iOS भी इसमें शामिल करेगी। हालांकि नए वर्जन का iOS पुराने आईफोन में भी 12 सितंबर को दिया जा सकता है।

iPhone 15 सीरीज के सभी मॉडल्स को 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ लाया जा सकता है। iPhone 14 सीरीज के पहले दो मॉडल में 12 मेगापिक्सल का कैमरा था, जबकि प्रो मॉडल को 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था। अब कंपनी बेस वेरियंट यानि आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस को भी 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से अपग्रेड कर सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
All models of the iPhone 15 series can be brought with a 48-megapixel primary camera. The first two models of the iPhone 14 series had a 12-megapixel camera, while the Pro model was launched with a 48-megapixel camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X