Flipkart Diwali Sale 2025: iPhone 16 पर ₹20,000 से ज्यादा की बड़ी छूट, अब मिलेगा सिर्फ ₹59,850 में
फेस्टिव सीजन का आगाज हो चुका है और ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart ने अपनी बहुप्रतीक्षित Big Bang Diwali Sale 2025 को आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया है। फिलहाल यह सेल Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स के लिए लाइव है, जबकि बाकी यूजर्स के लिए यह 11 अक्टूबर से ओपन होगी। हर साल की तरह इस बार भी Apple iPhone लाइनअप लोगों का सबसे ज़्यादा ध्यान खींच रही है।
इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है Apple iPhone 16, जो कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है और A18 चिपसेट तथा Apple Intelligence फीचर्स के साथ आता है। अब Flipkart की इस दिवाली सेल में यह स्मार्टफोन जबरदस्त डिस्काउंट पर मिल रहा है। अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह मौका आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।

₹20,000 से ज्यादा का धमाकेदार डिस्काउंट
Apple ने iPhone 16 को भारत में ₹79,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। लेकिन Flipkart Diwali Sale के दौरान यह फोन ₹62,999 में लिस्ट किया गया है। यानी आपको ₹13,000 की सीधी बचत मिल रही है।
यही नहीं, अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹3,149 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसका मतलब है कि iPhone 16 की इफेक्टिव कीमत ₹59,850 तक आ जाएगी।
कुल मिलाकर खरीदारों को लॉन्च प्राइस की तुलना में ₹20,000 से ज्यादा की बचत का मौका मिलेगा। इसके अलावा, Flipkart पुराने स्मार्टफोन पर एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। अगर आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में है, तो फाइनल प्राइस इससे भी नीचे जा सकती है।
iPhone 16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Apple iPhone 16 में आपको मिलेगा एक 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, जो 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस तक सपोर्ट करता है। यह फोन Apple A18 चिपसेट पर चलता है और इसमें iOS 18 प्री-इंस्टॉल्ड आता है, जो Apple Intelligence (AI) फीचर्स को सपोर्ट करता है।
फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज का बेस वेरिएंट दिया गया है। यह Ultramarine, Teal, Black, White और Pink जैसे पांच आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
फोटोग्राफी की बात करें तो iPhone 16 में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है, जो शानदार डिटेल्स और कलर टोन के साथ फोटो क्लिक करता है।
बैटरी के मामले में यह फोन 3561mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। iPhone 16 में मैगसेफ और वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मौजूद है।
क्यों खास है यह डील
- ₹20,000 से अधिक की कुल बचत
- बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का फायदा
- Apple Intelligence और A18 चिपसेट का पावरफुल परफॉर्मेंस
- बेहतर कैमरा और प्रीमियम डिजाइन
- फेस्टिव सीजन में लिमिटेड-टाइम ऑफर
Flipkart पर यह ऑफर Diwali सेल के दौरान सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहेगा। इसलिए अगर आप Apple का नया iPhone 16 खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अब इंतजार करने की ज़रूरत नहीं।


Click it and Unblock the Notifications