Home
Mobile

iPhone 16 पर 17000 से ज्यादा का डिस्काउंट; चेक करें ऑफर्स और डील्स

2025 का आखिरी महीना शुरू हो चुका है और जहां ज्यादातर लोग छुट्टियों की प्लानिंग में बिज़ी हैं, वहीं स्मार्टफोन मार्केट बिल्कुल उल्टी दिशा में चल रहा है। दिसंबर के साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह ऑफर्स की बाढ़ आ चुकी है, लेकिन iPhone 16 पर अब तक की सबसे बड़ी कीमत गिरावट सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।

अगर आप काफी समय से Apple इकोसिस्टम में एंट्री का सही मौका ढूंढ रहे थे, तो शायद यही वो समय है जब आपका इंतज़ार खत्म होने वाला है। Vijay Sales ने iPhone 16 पर इतनी आक्रामक प्राइस कट दी है कि बाकी सेल्स पीछे छूट गई हैं।

iPhone 16 पर 7000 रुपये का डिस्काउंट

भारत में iPhone 16 की शुरुआती कीमत ₹79900 थी, जिससे यह फोन प्रीमियम कैटेगरी में ही गिना जाता था। लेकिन Vijay Sales पर इसका 128GB Black वेरिएंट अब ₹66490 में उपलब्ध है। यानी सीधे-सीधे ₹13410 का प्राइस कट देखने को मिल रहा है।

डील यहीं खत्म नहीं होती। अगर आप ICICI Bank Credit Card से No Cost EMI पर फोन खरीदते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹4,000 की छूट मिल जाएगी। यानी कि iPhone 16 का अंतिम प्रभावी मूल्य हो जाता है। इसकी कीमत ₹62,490 रह जाएगी, जिसके बाद कुल बचत ₹17,410 की होगी।

ये बचत एक्सचेंज ऑफर्स को जोड़ने से और भी बढ़ सकती है। पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल बेहतर है तो आप कीमत को 60000 के आसपास तक भी ला सकते हैं।

iPhone 16 पर 17000 से ज्यादा का डिस्काउंट

बेस्ट वैल्यू iPhone बन गया?

इतनी बड़ी छूट के बाद iPhone 16 की वैल्यू एकदम बदल चुकी है। यह फोन 2025 में पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहा था, और Apple Intelligence फीचर्स मिलने के बाद यह और भी प्रैक्टिकल बन गया है। अब कम कीमत पर इसे खरीदना और भी समझदारी भरा फैसला दिखता है। iPhone 16 के फीचर्स जो डील को और मजबूत बनाते है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। iPhone 16 में 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है, जिससे यह धूप में भी बेहद क्लियर दिखता है।

चिपसेट

A18 चिप के साथ iOS 26 और ऑन-डिवाइस Apple Intelligence सपोर्ट फोन को नेक्स्ट-जेनरेशन AI फीचर्स देता है। यह आने वाले कई सालों तक स्मूद परफॉर्मेंस देने वाला डिवाइस है।

कैमरा सेटअप

48MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रावाइड स्टिल फोटोग्राफी, लो-लाइट मोड और वीडियो स्टेबिलिटी, सबमें iPhone 16 काफी अच्छा परफॉर्म करता है। फ्रंट में 12MP कैमरा है जो FaceTime और सेल्फी दोनों के लिए परफेक्ट है।

बैटरी

इसमें 3561mAh बैटरी + 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। Apple ने इस बार बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन पर खास ध्यान दिया है। iPhone 16 लंबे समय तक चलने वाला और अधिक पावर-एफिशिएंट है।

कलर ऑप्शंस

ये फोन कुल पांच रंगों Ultramarine, Teal, Black, White और Pink में उपलब्ध है।

किसे लेना चाहिए यह ऑफर?

अगर आपका बजट प्रीमियम फोन का है लेकिन आप 70-80 हजार खर्च नहीं करना चाहते, तो यह डील आपके लिए परफेक्ट है। 17,000 रुपये से ज्यादा की बचत और Apple की फ्लैगशिप परफॉर्मेंस इसे 2025 की बेहतरीन एंड-ऑफ-ईयर डील्स में से एक बनाती है।

iPhone 16 लेने का यह सबसे सही समय

दिसंबर सेल के बीच iPhone 16 की कीमत में इतनी बड़ी गिरावट इस बात का संकेत है कि Apple अब 2026 लॉन्च से पहले अपने पुराने मॉडलों का स्टॉक क्लीयर कर रहा है। अगर आप लंबे समय तक चलने वाले भरोसेमंद iPhone की तलाश में हैं-तो यह डील मिस नहीं होनी चाहिए।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 16 Gets Massive Price Drop in India Over Rs 17000 Discount on Vijay Sales
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X