Home
Mobile

iPhone 16 जैसा दिखता है Lava का ये 8000 रुपये वाला फोन; चेक करें फीचर्स और स्पेक्स

Lava Shark 5G Launch: जानी-मानी भारतीय कंपनी लावा ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नया बजट फोन लॉन्च किया है, जो केवल 8000 रुपये की कीमत में आता है। कंपनी ने नए Lava Shark 5G की डिजाइन पर बहुत काम किया है, जो बैक पैनल से देखने में iPhone 16 जैसा दिखता है। सबसे खास बात है कि प्रीमियम लुक के साथ इसमें 5G कनेक्टिविटी भी मिलती है और बजट भी बहुत कम है।

Shark 5G 23 मई से ज्यादातर रिटेल स्टोर के साथ-साथ लावा के ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध है। कंपनी Shark 5G के फ्री होम सर्विसिंग का भी ऑप्शन दे रही है। लावा Shark 5G, Redmi A4 5G और Redmi 14C 5G के साथ 10,000 रुपये से कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी देने वाले बहुत कम स्मार्टफोन में से एक है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

8000 में मिलेगा iPhone 16 जैसा दिखने वाला Lava का फोन

Lava Shark 5G के स्पेसिफिकेशन

डिजाइन: जैसा कि हम बता चुके हैं कि Shark 5G इस एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन है, जो लुक्स में iPhone 16 जैसा डिजाइन लेकर आया है।

कलर ऑप्शन: इस फोन को स्टेलर गोल्ड और ब्लू कलरवे में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन में एक बड़ा कैमरा हंप और कुछ लेंस के साथ एक ब्राइट बैक पैनल दिया गया है।

डिस्प्ले: Shark 5G 6.7 इंच के HD+ रिजॉल्यूशन वाले LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका 90 Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर: इस फोन में 6nm Unisoc T765 चिपसेट मिलता है, जिसे 4GB LPDDR4X RAM और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

बैटरी: इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 10W का चार्जर मिलता है। साथ ही फोन 18W तक की तेज चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

कैमरा: कैमरे की बात करें तो लावा Shark 5G में 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Take a Poll

लावा Shark 5G की कीमत

Lava Shark 5G को एक सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 7,999 रुपये तय की गई है। Shark 5G 23 मई यानी आज से सेल के लिए उपलब्ध होगा। आप इसे लावा के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ अलग-अलग रिटेल आउटलेट से भी खरीद सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 16 look like Lava Shark 5G launch India price features specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X