iPhone 16 का प्री ऑर्डर आज, जानें बुकिंग डिटेल्स, ऑफर्स और डिस्काउंट
Apple द्वारा हाल ही में एक इवेंट के दौरान iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया गया है। जिसके तहत कंपनी ने चार नए आईफोन्स iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को पेश किया है। ये लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज कैमरा कैप्चर बटन और Apple इंटेलिजेंस सपोर्ट सहित कई अन्य अपग्रेड के साथ आ रहे हैं।
iPhone 16 की आज यानी 13 सितंबर से भारत में प्री-बुकिंग शुरू हो रही है। बाद में ये कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। जिनकी बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी। तो आइए आगे iPhone 16 सीरीज की कीमत से लेकर ऑफर और बुकिंग डिटेल जानते हैं।

आपको बता दें, आज से आप Apple Store, Apple India वेबसाइट और Amazon, Flipkart ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से इन नए आईफोन्स की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा किसी नजदीकी स्टोर्स से भी इनकी प्री-बुकिंग की जा सकेगी।
यहां जानें प्री-बुकिंग कैसे करें?
- सबसे पहले आपको iPhone 16 को प्री-ऑर्डर करने के लिए Apple India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां पहले आप जिस iPhone 16 कलर को खरीदना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट कर लें। गौरतलब है कि, यह नीले, हरा, गुलाबी, सफेद और काले रंग ऑप्शन में उपलब्ध है। जो रंग आप चाहते हैं उस पर टैप करें।
- कलर सेलेक्ट करने के बाद iPhone 16 के 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज में से स्टोरेज को सेलेक्ट करें।
- अब आपको पुराना फोन एक्सचेंज करने का ऑप्शन आएगा। यदि आप इसे एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो फोन की डिटेल्स को यहा भरें। अगर आप इसे नहीं देना चाहते हैं, तो नो ट्रेड-इन को सेलेक्ट करें।
- इसके आगे आपको AppleCare+ कवरेज खरीदने का ऑप्शन शो होगा है। इसके लिए 14,900 रुपये भुगतान करना होगा, अगर आप इसे नहीं लेना चाहते हैं तो नो एप्पल केयर प्लस कवरेज ऑप्शन पर टैप करें।
- अब आखिर में आपको कंटिन्यू बटन पर टैप करना है। जैसे ही आप प्री-ऑर्डर राशि का भुगतान करेंगे आपका नया iPhone 16 प्री-बुक हो जाएगा।

iPhone 16 की बुकिंग कब शुरू होगी?- iPhone 16 सीरीज की बुकिंग आज शाम 5.30 बजे शुरू होगी। नए आईफोन सबसे पहले उन लोगों को बेचे जाते हैं, जिन्होंने इन्हें प्री-ऑर्डर किया था।
iPhone 16 Series प्री ऑर्डर ऑफर- ग्राहक एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सहित कुछ चुनिंदा बैंकों से 5,000 रुपये का तत्काल कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। ऐप्पल तीन और छह महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई सुविधा भी पेश कर रहा है।
भारत में iPhone 16 सीरीज की कीमत
iPhone 16 के 128GB स्टोरेज कीमत 79,900 रुपये, 256GB स्टोरेज की कीमत 89,900 रुपये और 512GB स्टोरेज की कीमत 1,09,900 रुपये है।
iPhone 16 Plus के 128GB स्टोरेज की कीमत 89,999 रुपये, 256GB स्टोरेज की कीमत 99,999 रुपये और 512GB स्टोरेज कीमत 1,19,900 रुपये है।
iPhone 16 Pro के 128GB स्टोरेज कीमत 1,19,900 रुपये, 256GB स्टोरेज की कीमत 1,29,900 रुपये और 512GB स्टोरेज की कीमत 1,49,900 रुपये है। जबकि, इसके 1TB स्टोरेज के लिए आपको 1,69,900 रुपये खर्च करने होंगे।
iPhone 16 Pro Max के 256GB स्टोरेज की कीमत 1,44,900 रुपये, 512GB स्टोरेज की कीमत 1,64,900 रुपये और 1TB स्टोरेज कीमत 1,84,900 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








