iPhone 16 की पाकिस्तान में कीमत जानकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप
iPhone 16 Price in Pakistan: अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल ने हाल ही में अपने लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया है। जिसके तहत कंपनी ने चार नए मॉडल्स iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को पेश किया है। इस नई सीरीज की बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी।
अब कीमत की बात करें तो भारत में iPhone 16 को 79,900 रुपये शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया गया है, जबकि प्रो मैक्स के लिए ग्राहकों को 1,84,900 रुपये खर्च करने होंगे। वैसे तो एप्पल के आईफोन्स अपनी कीमत के कारण ही लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बने रहते हैं, लेकिन पाकिस्तान में इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

आज हम आपको इस आर्टिकल में iPhone के नए मॉडल्स की पाकिस्तान में कितनी कीमत हैं, बताने वाले हैं। पाकिस्तान में अगर iPhone 16 की कीमत की बात करें तो यहां भारत के मुकाबले आइफोन 16 के लिए दोगुनी कीमत चुकानी पड़ेगी। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। आइए आपको आगे डिटेल्स में बताते हैं।
iPhone 16 की पाकिस्तान में कीमत - पाकिस्तान में iPhone 16 की कीमत 3,24,999 रुपये से 4,24,999 रुपये तक जाती है। जबकि, iPhone 16 Pro के लिए पाकिस्तानी ग्राहकों को 3,94,999 रुपये से लेकर 5,24,999 रुपये तक खर्च करने होंगे।
iPhone 16 सीरीज की भारत में कीमत-
iPhone 16 की कीमत- 128GB के लिए 79,000 रुपये, 256GB के लिए 89,000 रुपये, 512GB के लिए 109,900 रुपये
iPhone 16 Plus की कीमत- 128GB के लिए 89,000 रुपये, 256GB के लिए 99,000 रुपये और 512GB के लिए 1,19,900 रुपये
iPhone 16 Pro की कीमत- 128GB के लिए 1,19,900 रुपये, 256GB के लिए 1,29,900 रुपये, 512GB के लिए 1,49,900 रुपये और 1TB के लिए 1,69,900 रुपये है।
iPhone 16 Pro Max की कीमत- 256GB के लिए 1,44,900 रुपये, 512GB के लिए 1,64,900 रुपये और 1TB के लिए 1,84,900 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








