iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max की धमाकेदार एंट्री, दमदार फीचर्स से लैस फोन्स की जानें खासियत
Apple अपने Glowtime Event 2024 का आयोजन कर रहा है, जिसमें उसने आखिरकार भारत और ग्लोबल मार्केट्स में iPhone 16 Series को लॉन्च कर दिया है। इसमें कंपनी ने कई अपग्रेड किए हैं, जिससे लोगों के नए वर्जन को खरीदने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।
बता दें कि iPhone 16 Series के तहत 4 नए फोन iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च किए गए हैं। चलिए iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के बारे में जान लेते हैं।

iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max की कीमत
iPhone 16 Pro की कीमत
- 128Gb: 1,19,900 रुपये
- 256Gb: 1,29,900 रुपये
- 512Gb: 1,49,900 रुपये
- 1TB: 1,69,900 रुपये
iPhone 16 Pro Max की कीमत
- 256Gb: 1,44,900 रुपये
- 512Gb: 1,64,900 रुपये
- 1TB: 1,84,900 रुपये
iPhone 16 Pro की कीमत 999 डॉलर से शुरू होती है, जबकि iPhone 16 Pro Max को 1199 डॉलर की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 20 सितंबर 2022 से शुरू होगी। लेकिन आप इनकी प्री-बुकिंग शुक्रवार से कर सकते हैं।
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में कंपनी ने 6.3 इच एवं 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दी है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेस रेट, 2,000 तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। साथ ही iPhone 16 सीरीज को बनाने में ग्रेड 5 टाइटेनियम मटैरियल का इस्तेमाल किया गया है।
बात करें iPhone 16 Pro Max की बैटरी लाइफ की तो इसमें अब तक की सबसे बेस्ट बैटरी की सुविधा जोड़ी गई है। इस डिवाइस में कंपनी ने 4,676mAh की बैटरी दी है।
बता दें कि कंपनी ने इसमें Apple Intelligence के साथ शानदार एक्सपीरियंस को कनेक्ट किया है। इसमें 3nm बेस्ड A18 Pro चिपसेट जोड़ा गया है, जो कि इन iPhone 16 सीरीज को A17 Pro से 15% ज्यादा फास्ट चिपसेट प्रदान करता है।
फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए इसमें 48MP फ्यूजन प्राइमरी कैमरा दिया है, जो कि ऑटोफोकस और अपर्चर f/2.2 के साथ 48MP के अल्ट्रा वाइड कैमरा एंगल को सपोर्ट करता है। iPhone 16 Pro में कैमरा कंट्रोल फीचर के साथ 12MP 5x टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications





