iPhone 16 Pro पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट; यहां मिल रहा शानदार ऑफर, जानें पूरी डिटेल
iPhone 16 Pro Price Drop: iPhone 17 सीरीज के लॉन्च से पहले Apple और रिटेल पार्टनर्स पुराने स्टॉक को क्लियर करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में iPhone 16 Pro Max और iPhone 16 सीरीज के बाकी मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इन ऑफर्स में सबसे खास Vijay Sales का ऑफर है, जहां iPhone 16 Pro पर जबरदस्त छूट दी जा रही है।
अगर आप हमेशा से iPhone 16 Pro खरीदना चाहते थे, लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते थे, तो यह मौका आपके लिए एकदम सही हो सकता है। आइए इस इस ऑफर के बारे में जानते हैं।

iPhone 16 Pro डील, कीमत और ऑफर
iPhone 16 Pro (128GB) की लॉन्च कीमत 1,19,900 रुपये थी। फिलहाल Vijay Sales पर यह फोन ₹1,05,900 में उपलब्ध है, यानी आपको ₹14,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। यह डील उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो क्रेडिट कार्ड ट्रिक या जटिल कूपन सिस्टम से बचना चाहते हैं, क्योंकि इसमें सीधा और क्लियर डिस्काउंट मिल रहा है।
बैंक ऑफर्स से और भी सस्ता
अगर आप SBI या ICICI Bank कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹3,000 का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं HDFC Bank के ग्राहक अगर 6 महीने की EMI ऑप्शन चुनते हैं, तो उन्हें ₹4,500 का फ्लैट डिस्काउंट भी मिलेगा। इन ऑफर्स के बाद iPhone 16 Pro की कीमत ₹98,400 तक आ सकती है।
एक्सचेंज ऑफर का फायदा
Vijay Sales का एक्सचेंज प्रोग्राम भी इस डील को और खास बनाता है। अगर आप अपना पुराना iPhone या कोई प्रीमियम Android फोन एक्सचेंज में देते हैं, तो कीमत और भी कम हो सकती है। अच्छी कंडीशन में पुराना डिवाइस देने पर iPhone 16 Pro की कीमत ₹1 लाख से भी कम पड़ सकती है, और सही एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर यह और भी सस्ता हो सकता है।
iPhone 16 Pro के फीचर्स
iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max का छोटा वर्ज़न है, जिसमें 6.3-इंच का हैंडी डिस्प्ले मिलता है। बैटरी थोड़ी छोटी और बेस वेरिएंट में स्टोरेज कम है, लेकिन बाकी सभी फीचर्स Pro Max जैसे ही हैं।
इसमें 6.3-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और A18 Pro चिपसेट प्रोसेसर मिलता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP मेन लेंस, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है।
डिज़ाइन की बात करें तो ये डिवाइस टाइटेनियम फ्रेम, कैमरा कंट्रोल की, एक्शन बटन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें Apple Intelligence सपोर्ट, प्रो-ग्रेड फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी मिलती है।
क्यों लेनी चाहिए यह डील?
प्रो-लेवल परफॉर्मेंस की बात करें तो ये A18 Pro चिपसेट के साथ आपको टॉप-टियर स्पीड और मल्टीटास्किंग का मज़ा देता है। इसमें शानदार कैमरा सिस्टम है, जो प्रोफेशनल क्वालिटी फोटो और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए बेस्ट है।
इसका प्रीमियम बिल्ड भी इसे खास बनाता है, जिसमें टाइटेनियम फ्रेम और IP रेटिंग के साथ मजबूती और स्टाइल दोनों दिया गया है। ऑफर्स और एक्सचेंज को मिलाकर लगभग ₹20,000 तक की बचत हो सकती है। अगर आप iPhone 16 Pro लेना चाहते हैं और iPhone 17 के आने का इंतजार नहीं करना चाहते, तो Vijay Sales का यह ऑफर मिस नहीं करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








