iPhone 16 Pro Max मिल रहा 60000 रुपये सस्ता; नहीं देखा होगा ऐसा शानदार ऑफर
iPhone 16 Pro Max Price Drop:अगर आप भी iPhone 16 Pro Max खरीदने का मन बना रहे हैं लेकिन इसकी कीमत देखकर पीछे हट रहे हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। Flipkart इस प्रीमियम Apple डिवाइस पर जबरदस्त छूट और एक्सचेंज ऑफर दे रहा है, जिससे आप इसे भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं।
ये फोन अपने प्रीमियम फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के लिए जाना जाता है। आइए इस ऑफर से जुड़ी सभी जरूरी बातें और iPhone 16 Pro Max के फीचर्स जानते हैं।

iPhone 16 Pro Max ऑफर डिटेल्स
iPhone 16 Pro Max के 256GB, Titanium Black वेरिएंट की असल कीमत 1,44,900 रुपये है। लेकिन Flipkart पर यह ₹1,32,900 की छूट वाली कीमत पर उपलब्ध है। यानी आपको 12,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा, अगर आपके पास पुराना iPhone 15 Pro है, तो आप उसे एक्सचेंज करके अतिरिक्त 48,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इससे इस फोन की इफेक्टिव कीमत केवल 84,720 रुपये रह जाती है।
कैसे लें इस ऑफर का फायदा?
Flipkart ऐप या वेबसाइट पर जाएं और iPhone 16 Pro Max का प्रोडक्ट पेज खोलें। आपको इस फोन 'Buy with Exchange' विकल्प के साथ खरीदना है। इसके बाद अपने एक्सचेंज मॉडल, ब्रांड और स्थिति के बारे में जानकारी दें। अगर आप इन ऑफर्स का इस्तेमाल कर लेते हैं तो आप लगभग 60000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं।
Flipkart आपको एक अनुमानित एक्सचेंज वैल्यू दिखाएगा। अंतिम मूल्य फोन कलेक्शन के समय तय किया जाएगा। ध्यान रखें कि यह एक्सचेंज ऑफर केवल अच्छे कंडीशन वाले फोन पर ही लागू होता है और वैल्यू पुराने फोन के मॉडल पर निर्भर करती है।
iPhone 16 Pro Max के फीचर्स
Apple का iPhone 16 Pro Max अपने दमदार फीचर्स और शानदार डिजाइन के कारण चर्चा में रहा है। इसमें कई ऐसे अपग्रेड्स किए गए हैं जो इसे एक पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनाते हैं।
डिस्प्ले
- 6.9-इंच LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसर और बैटरी
- Apple का लेटेस्ट A18 Pro चिपसेट
- 4685mAh बैटरी
- 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
कैमरा सेटअप
- 48MP वाइड एंगल कैमरा
- 48MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा
- 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (जूम के लिए)
- 12MP का सेल्फी कैमरा
क्या ये डील लेना सही रहेगा?
अगर आप एक प्रीमियम iPhone लेने की सोच रहे हैं तो यह डील बेहद किफायती साबित हो सकती है। खासकर अगर आपके पास पुराना iPhone 15 Pro है, तो नई जनरेशन के iPhone को भारी छूट पर खरीदने का यह एक बेहतरीन मौका है।
iPhone 16 Pro Max उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड, फ्यूचर-रेडी और कैमरा-सेंट्रिक प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं। Flipkart का एक्सचेंज ऑफर इस महंगे फोन को किफायती बनाने का शानदार अवसर दे रहा है। मौका हाथ से न जाने दें, जल्दी करें!


Click it and Unblock the Notifications








