Home
Mobile

iPhone 16 Pro Max की इतनी होगी कीमत, यहां जानें फीचर्स, लॉन्चिंग टाइम लाइन से लकेर सबकुछ

iPhone 16 Pro Max Price: एप्पल लवर्स को नेक्स्ट जेनरेशन आईफोन 16 सीरीज (iPhone 16 Series) का बेसब्री से इंतजार है। जिसे कंपनी सितंबर में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने अपने इस सीरीज को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।

लेकिन एप्पल के आगामी सीरीज को लेकर नए-नए अपडेट सामने आते रहते हैं। इस सीरीज के तहत एप्पल अपने 4 मॉडल्स पेश कर सकता है। जिसमें आईफोन 16 प्रो मैक्स (iPhone 16 Pro Max) भी शामिल होगा। नई अपडेट में iPhone 16 Pro Max की कीमत से लेकर डिजाइन तक डिटेल सामने आई है।

iPhone 16 Pro Max की इतनी होगी कीमत, यहां जानें सबकुछ

नई रिपोर्ट के अनुसार iPhone 16 Pro Max इस सीरीज का सबसे महंगा फोन होगा। जिसकी यूएस मार्केट में कीमत 1199 डॉलर (लगभग 1 लाख 136 रुपये) तय की जाएगी। फिलहाल भारतीय बाजार में इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इंपोर्ट टैक्स के बाद देश में इस फोन को 10 हजार रुपये तक हाइक के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है।

गौरतलब है कि, पिछले महीने अप्रैल में आईफोन 16 सीरीज के चारों स्मार्टफोन की एक डमी मॉडल्स लीक हुई थी जिससे इस आगामी फोन के डिजाइन का खुलासा हुआ था। एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो इस अपकमिंग सीरीज के iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के कैमरा को भी अपग्रेड्स के साथ पेश किया जा सकता है।

iPhone 16 Pro Max की इतनी होगी कीमत, यहां जानें सबकुछ

एक टिप्सटर ने दावा किया है कि, इस सीरीज के एप्पल प्रो मॉडल्स में अल्ट्रा वाइड कैमरा, ऑप्टिकल जूम, एंटी- रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ मेन कैमरा को भी कई बड़े बदलाव के साथ कंपनी ला सकती है।

सामने आई डमी के अनुसार आईफोन 16 प्रो मैक्स का स्क्रीन साइज पुराने आईफोन के प्रो मॉडल्स से काफी बड़े साइज में दिखाया गया है। लीक की मानें तो इसका स्क्रीन साइज 6.9 इंच का हो सकता है। इसके साथ ही इसमें वजन के साथ अन्य कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

iPhone 16 Pro Max की इतनी होगी कीमत, यहां जानें सबकुछ

फिलहाल ये सभी जानकरी लीक के आधार पर है। कंपनी ने ऑफिशियली कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन हर साल एप्पल अपने नए सीरीज पर से सितंबर में पर्दा उठाता है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि, इस बार भी आईफोन 16 सीरीज की एंट्री सितंबर में हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 16 Pro Max Price features and specifications details leaked
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X